Betul Samachar: Video: मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य करने पहुंचे भाजपा नेता- सीईओ के बीच विवाद

Betul News: Dispute between BJP leader and CEO who came to do service work on Modi's birthday

स्वच्छता को लेकर बिफरी महिला अधिकारी, भाजपा नेताओं से जमकर हुई बहस

Betul Samachar: बैतूल। चिचोली में जनपद सीईओ और भाजपा नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य करने को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों पक्ष अपना स्पष्टीकरण देकर मामला रफादफा करने में जुटे हैं। हालांकि वीडियो में भाजपा नेताओं और अधिकारी के बीच बहस का स्तर काफी गिरा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जनपद सीईओ चिचोली में कुछ दिन पहले ही पदस्थ हुई है। उन्होंने किसी भाजपा नेताओं को नहीं पहचाना। हालांकि भाजपा नेता और सीईओ के बीच हुए विवाद का अब दोनों ही पक्ष पटाक्षेप करने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रही है। इसके तहत चिचोली में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाह, मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर, पार्षद बाली मालवीय सहित अन्य नेता चिचोली जनपद के पास साफ-सफाई कर रहे थे।

इस दौरान वे जनपद परिसर में दीनदयाल की प्रतिमा के पास सफाई करने पहुंचे तो यहां पर पक्षियों की बीट दिखाई दी तो इस पर जनपद सीईओ प्रतिभा जैन से उन्होंने पंडित उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई और देखरेख करने की बात कही। भाजपा नेताओं के इतना कहते ही मौके पर मौजूद भाजपा नेता भड़क गए। उनकी नई आई जनपद सीईओ से जमकर बहस होने लगी। मामला देखते ही देखते बिगड़ने लगा। भाजपा नेता और सीईओ के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी। इसके बावजूद कोई भी बीच बचाव करते नहंी दिखाई दे रहा।

वायरल वीडियो की हकीकत

जनपद परिसर के सामने भाजपा नेताओं द्वारा मोदी के जन्मदिन पर सफाई पखवाड़े के तहत सफाई की जा रही थी। सभी भाजपा नेता इसके बाद जनपद परिसर के अंदर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई करने पहुंचे थे। चूंकि यहां पक्षियों की बीट के कारण काफी गंदगी थी। इस पर मंडल अध्यक्ष अमन आंवलेकर ने जनपद सीईओ को सफाई करने की बात कही। इस पर जनपद सीईओ जैन भड़क गई और उनका कहना था कि यह काम नगर परिषद का है।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता और पार्षद बाली मालवीय ने कहा कि नगर परिषद परिसर की सफाई नियमित रूप से करती है, लेकिन सीईओ मानने को तैयार नहीं है। इस बीच एक भाजपा नेता के मुंह से गुटके का थूक सीईओ के मुंह पर चला गया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इसी दौरान जनपद की एक महिलाकर्मी सीईओ को अपने साथ ले गई, लेकिन जिस तरह भाजपा नेता और सीईओ के बीच सफाई को लेकर स्तरहीन बात हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष न्यूटल हुए

भाजपा नेता और जनपद सीईओ चिचोली के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मध्यस्तता में बदल गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर ने बताया कि परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे पदाधिकारियों को गंदगी दिखने पर सीईओ से चर्चा हुई थी। चूंकि यहां पर अव्यवस्था, इसलिए उन्हें बोला। उन्होंने बताया कि सीईओ नई आई है, उन्होंने किसी को पहचाना नहीं था, इसलिए मतभेद की स्थिति बनी। दूसरी ओर जनपद सीईओ प्रतिभा जैन का कहना है कि परिसर में कुछ लोग माल्यार्पण करने आए थे। उन लोगों का कहना था कि यहां पर अव्यवस्था है। यदि इस संबंध में वे पूर्व में सूचना देते तो सफाई कराई जा सकती थी। चूंकि मैं नई आई हूं, किसी को पहचान नहीं पाई, इसलिए थोड़ा कंफ्यूजन हुआ, बाद में यह दूर हो गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button