Betul Samachar: जयस जिलाध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर सामाजिक बहिष्कार की पोस्ट

Betul Samachar: Post of social boycott on social media against Jayas District President

महिला से ठगी के मामले में लोगों ने की जांच की मांग

Betul Samachar: बैतूल। जिले में जयस के जिला अध्यक्ष के रूप में अपने आप को आदिवासी समाज के रहनुमा बताने वाले और आदिवासी समाज के ही समर्थन से जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी पर बैठे संदीप धुर्वे को खुद समाज के लोग ही सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हंै और ठगी के एक मामले में नाम सामने आने के बाद अब सामाजिक बहिष्कार की बात भी की जा रही है।

इसके पीछे पिछले दिनों एक महिला के साथ की गई ठगी के मामले को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कालापाठा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की जमानत कराए जाने के एवज में पंकज अतुलकर पर साढ़े तीन लाख रुपए लिए जाने का आरोप लगाया था। महिला ने एएसपी कमला जोशी से की गई शिकायत में पंकज के साथ-साथ उनके मित्र मनीष परते और संदीप धुर्वे के भी साथ होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर पंकज को तो हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था, लेकिन संदीप धुर्वे एवं मनीष परते के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद आदिवासी समाज ने संदीप के प्रति आक्रोश पनपना शुरु हो गया और लोगों ने सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए अपनी भड़ास निकालनी शुरु कर दीं। ट्रोलर ऐसे लोगों के सामाजिक बहिष्कार तक की बात कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर समाज के ही जितेन्द्र सिंह इवने ने लिखा कि युवा सामाजिक नेताओं पर साढ़े तीन लाख की ठगी का आरोप लगना गंभीर मामला है। इस मामले में आगे आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि ऐसे में सामाजिक संगठनों की बदनामी भी होती है। मामले की निष्पक्ष जांच हो। इसी तरह एक अन्य युवक ने भी लिखा कि ऐसे मामलों में जिन सामाजिक नेताओं पर ठगी के आरोप लगे है, ऐसे लोगों का आदिवासी समाज के द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इनके अंदर से इंसानियत मर गई है, यह बहुत ही शर्मनाक है।

पूरे मामले को लेकर जयस जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि महिला से की गई रूपयों की ठगी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर अनर्गल दुष्प्रचार किया जा रहा है। जल्द ही उनके द्वारा संगठन एवं आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठक कर यह विश्वास दिलाया जाएगा कि महिला से की गई ठगी से उनका कोई लेना देना नहीं है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button