Betul Samachar: रेप का आरोपी ना बनाने के 60 हजार लिए, फिर भी हुई एफआईआर

Betul News: 60 thousand rupees were taken for not making him an accused of rape, still an FIR was lodged

खेत ठेके पर रखकर आदिवासी ने दी थी मोहदा थाना प्रभारी को रिश्वत, मामला जांच में

Betul Samachar: बैतूल। क्राइम बैठक में एसपी की सख्त हिदायतों का कुछ थाना प्रभारियों पर जरा भी असर नहीं हो रहा है। इनके कारनामे के कारण पूरे पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। बोरदेही के तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा जुआरियों से लिए 50 हजार का स्क्रीनशॉट सुर्खियों में ही है कि अब मोहदा थाना प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर और यहीं के प्रधान आरक्षक बलिराम बामलेदे एक आदिवासी ने अपने पुत्र को एक मामले में छोड़ने पर 60 हजार रुपए लिए जाने और फिर भी एफआईआर किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। मामले में आदिवासी ने एसपी निश्चल एन. झारिया को शिकायत की है। उनके द्वारा मामले में जांच कराई जा रही है।

भीमपुर ब्लॉक के टिटवी निवासी डोमा पिता रामजी उइके ने एसपी को की शिकायत में बताया है कि उसके पुत्र पवन पर बोरदेही थाना प्रभारी द्वारा धारा 363, 366, 376 प्रकरण बनाया जा रहा था। इसके लिए उसे गुमराह कर 60 हजार रुपए की मांग की गई। थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक ने कहा है कि 60 हजार रुपए देने पर उसके पुत्र को बिना प्रकरण बनाए छोड़ दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक ने 4 लोगों के समक्ष 60 हजार रुपए लिए और कहा कि उसके पुत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 4 दिन बाद पुत्र को रेप के आरोप में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक से पैसे मांग तो कहा गया कि उनसे जितना बना, मदद की और रूपए नहीं लौटाएंगे। शिकायतकर्ता ने एसपी को बताया कि वह गरीब है और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। खेत का ठेका रखकर गांव वालों से पैसा लेकर थाना प्रभारी को दिए थे। एसपी से उसने 60 हजार रुपए लौटाने का आग्रह किया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button