Betul Samachar: प्रशासनिक कोना: पांडे साहब पीछे हटे तो कौनसे साहब ने 5 पेटी में की सीएमओ बनने की डील??अतिक्रमण पर किन 2 अफसरों में ठनी??? मेडम की फटकार पर आखिर किस का गिरा मनोबल???? पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में विस्तार से…..

Betul Samachar: Administrative Corner: When Pandey Saheb retreated, which Saheb made a deal with 5 boxes to become CMO??

पांडे साहब के बदले सतीष साहब ने लगा दी अधिक बोली

जिले के एक निकाय का सीएमओ बनने के लिए जमकर बोली लगाई जा रही है। पहले पांडे साहब लोकल के होने के कारण सीएमओ बनने के लिए खूब जोर लगा रहे थे। हालांकि उनका सर्विस रिकार्ड भ्रष्टाचार से घिरा होने के कारण जनप्रतिनिधियों ने उनके नाम पर मोहर नहीं लगाई। खबर थी कि पुराने साहब ने सभी से तालमेल स्थापित कर शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करना भी शुरू कर दिया,लेकिन अब खबर आ रही है कि किसी सतीष साहब ने सीएमओ बनने के लिए विभाग में बड़े स्तर पर पांच पेटी की डीलिंग कर ली है।

कहा जा रहा है कि ए प्लस में उनका नाम आने के बाद निकाय में उनकी पदस्थापना की संभावना बढ़ गई है, लेकिन उनका रिकार्ड भी पांडे साहब से खराब बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे जिस भी जिले में सीएमओ रहे कमीशन के कारण जनप्रतिनिधियों से पंगा लेने से नहीं चुके हैं। अब यदि साहब पांच पेटी देकर सीएमओ बनेंगे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कार्यप्रणाली कैसी होगी? अंदरखाने की खबर है कि नए सीएमओ के आने और कमीशनबाज होने के कारण संबंधित निकाय में जमकर हड़कंप मचा है।

अतिक्रमण और दो अफसर आमने-सामने

जिले में एक स्वतंत्र विभाग के अतिक्रमण के मामले में दो बड़े अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। चर्चा है कि जमीन के एक टुकड़े पर अतिक्रमण कर बैठे विस्थापनकारियों ने एक साहब को 2-3 बार समस्या से अवगत कराया तो कर्तव्य के प्रति संवेदनशील रहने वाले इन साहब ने अतिक्रमणकारियों से सीधी चर्चा कर वस्तुस्थिति जानी। इस दौरान तेज तर्रार अधिकारी ने मौके पर मौजूद स्वतंत्र विभाग के अधिकारियों को फोटो और वीडियो न बनाने की चेतावनी दे डाली।

इतना ही नहीं। साहब ने वहीं से स्वतंत्र विभाग के बड़े अधिकारी को मोबाइल पर काल कर कड़े शब्दों में अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। उनका मत था कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है, और उन्होंने जानकारी तक देना उचित नहीं समझा। खबर है कि दो बड़े अधिकारी के चर्चा के बाद अब स्वतंत्र विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

मैडम की फटकार के बाद कर्मचारी मायूस

एक माननीय द्वारा पिछले दिनों थाने में विवाद के बाद उपनिरीक्षक को सभी के सामने फटकार लगाने से स्टाफ भी खासा मायूस है। चूंकि जिस समय मैडम ने उपनिरीक्षक को फटकार लगाई, तब संबंधित थाने का माहौल तनावपूर्ण था। व्यवस्था बनाने के लिए उपनिरीक्षक ने थोड़ा कड़ाई से भीड़ को बाहर क्या किया।

मैडम आवेश में आकर थाने आने के पहले अपने घर पर आकर आमद देने जैसे शब्दों का उपयोग कर बैठी, जबकि ऐसा कोई नियम ही नहीं है, लेकिन मैडम ने राजनीति चमकाने के लिए जिस तरह उपनिरीक्षक को फटकार उससे न सिर्फ उनका बल्कि स्टाफ के अन्य लोगों का भी मनोबल गिर गया है। दबी जुबान से चर्चा चल रही है कि थाने में अब छोटे से लेकर बड़े अधिकारी भी नहीं रहना चाहते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button