Betul Samachar: बिजली के बकायादारों के नाम पर मचा बवाल, कम्पनी पर बदनाम करने का आरोप

Betul Samachar: Ruckus in the name of electricity defaulters, allegations of defaming the company

कम्पनी के अधिकारी बोले- जिसके नाम से कनेक्शन वहीं बकायादार

Betul Samachar:  बैतूल। विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिलों का लंबे समय से भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के नामों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के बाद बवाल मच गया है। इस सूची पर कई बकायादारों ने सवाल खड़े करते हुए बिजली कम्पनी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। स्थानीय बस स्टैंड पर लगाये गए फ्लेक्स में बड़े बकायादारों के नाम नजर आए तो उनकी त्योरियां चढ़ गई। उन्होंने सीधे कंपनी अधिकारियों चर्चा कर आपत्ति जताई। दूसरी तरफ बिजली कम्पनी के अधिकारियों का कहना है कि जिस नाम से कनेक्शन रिकार्ड में दर्ज है, नियमानुसार वही बकायादारों में शामिल होता है।

कम्पनी पर सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

दरअसल बैतूल शहर में बिजली कम्पनी ने वृत के अंतर्गत आने वाले दक्षिण और उत्तर संभाग के उन बकायादारों की सूची बस स्टैंड, ट्रांसफार्मर्स के अलावा शहर के कई ऐसे स्थानों पर लगाई है, जहां यह सूची आम लोगों को नजर आए और बकायादार डर कर बिल की भरपाई कर दे। जैसे ही सूची सार्वजनिक की गई और इसका पता संबंधितों को लगा तो बवाल मचना शुरू हो गया। बकायादारों की सूची में शामिल शहर के सराफ व्यवसायी और प्रतिष्ठित कालोनाइजर योगेश गोठी ने कम्पनी के अधिकारियों पर आरोप लगाते बताया कि उनके द्वारा चक्कारोड पर देवश्री विहार कालोनी काटी गई थी। इस कालोनी को 5 साल पहले नपा को सौंप दिया गया है। कॉलोनी में सोसायटी भी बनी हुई है।

अब नगर पालिका और बिजली कम्पनी का क्या मामला है, इसके सम्बन्ध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गोठी का आरोप है कि जिस तरह से बकायादारों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है, वह कही न कही उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है।

नपा के हैंडओवर कालोनी, लेकिन कनेक्शन ट्रांसफर नहीं

इस मामले को लेकर कम्पनी के अधिकारियों ने भी अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि जिस कालोनी को नगरपालिका को हैंडओवर किए जाने की बात की जा रही है, वह कालोनी हैंडओवर तो कर दी गई, लेकिन कम्पनी के रिकार्ड में कनेक्शन आज भी उसी नाम पर दर्ज है जिस नाम से लिया गया था। यदि कालोनी नपा के हैंडओवर कर दी गई थी तो नियम से इसकी सूचना बिजली कम्पनी को दिया जाना था। इसके बाद कनेक्शन ट्रांसफर किये जाने की कार्यवाही भी सम्पादित की जा सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आज भी कम्पनी के रिकार्ड में पहले कनेक्शन धारी का ही नाम दर्ज है। तो बकायादारों की सूची में स्वाभविक रूप से उनका ही नाम उल्लेखित होगा।

इनका कहना…..

कालोनी नपा को हैंडओवर हुई थी तो इसकी सूचना कम्पनी को दी जानी थी। रिकार्ड में पूर्व कनेक्शनधारी का ही नाम दर्ज है।

बीएस बघेल, डीई विद्युत कंपनी दक्षिण संभाग बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button