Betul News: मानवता शर्मसार: किराया नहीं होने पर दिव्यांग बालक 4 किमी पैदल घर पहुंचा

Betul News: Humanity ashamed: Disabled child walked 4 km to reach home due to non-payment of fare

कमाई के चक्कर में स्टेशन पर मानवता तार-तार, आटो चालकों की खुली लूट

Betul News: बैतूल। भले ही शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भारी लावलश्कर के साथ मैराथन बैठक के बाद काम शुरू कर दिया गया हो, लेकिन रात्रि कालीन ऑटो सेवाओं की लूट पर किसी का जरा भी ध्यान नहीं है। रेलवे स्टेशन पर रात में ऑटो चलाने वालों की लूट का शिकार रेल यात्री हो रहे हैं। हद तो तब हो गई जब दो दिन पहले रात्रि में एक दिव्यांग बालक को पर्याप्त पैसा ना होने की स्थिति में गंज रेलवे स्टेशन से पैदल कोठीबाजार अपने घर आना पड़ा, लेकिन किसी भी ऑटो चालक को इस पर तरस नहीं आया। कमाई के चक्कर में मानवता लगातार दरकिनार की जा रही है और व्यवस्था है कि बनने का नाम ही नहीं ले रही है।

परिजनों को छोड़कर लौट रहा था बालक

पूरे मामले को लेकर एक पैर से लगभग 70 प्रतिशत दिव्यांग बालक ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन गया हुआ था। परिजनों को छोड़कर जब वह कोठीबाजार स्थित अपने घर वापस आने के लिए ऑटो स्टेंड पर पहुंचा तो कोठीबाजार तक का किराया 150 रुपए मांगा गया। जितने भी ऑटो खड़े हुए थे कोई भी ऑटो चालक बैठाने के लिए तैयार नहीं हुआ।

पर्याप्त पैसा नहीं होने की वजह से पैदल ही घर वापस जाने की हिम्मत जुटाई और रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन से कोठीबाजार तक लगभग 4 किलोमीटर का सफर तय कर घर पहुंचा। दिव्यांग बालक का आरोप है कि सरकार दिव्यांगजनों के प्रति पूरी सह्रदयता तो दिखाती है पर स्थानीय स्तर पर मानवता को भूलकर ऑटो चालक रेल यात्रियों के साथ खुलेआम लूट मचा रहे हैं आखिर इसकी व्यवस्था क्यों नहीं कि जा रही है। क्या ऑटो चालकों को लूट का लाइसेंस देकर लोगों को लूटने के लिए छोड़ दिया गया है।

यूनियनों से जुड़े हैं कई आटो चालक

स्टेशन पर आटो लगाने वाले कई चालक किसी ने किसी यूनियन से जुड़े हैं। अपनी छोटी सी समस्या पर यूनियन कलेक्टर के पास ज्ञापन देने में मशगुल रहता है। हाल ही में इलेक्ट्रिक ऑटो की संख्या बढ़ने पर अपना धंधा चौपट देख उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया, लेकिन स्टेशन पर नेतागिरी करने वाले आटो चालकों ने एक दिव्यांग के लिए सह्दयता नहीं दिखाई। इसके बाद यूनियन से जुड़े इन आटो चालकों की पोल खुल गई है। कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी तथाकथित आटो चालकों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले हैं।

इनका कहना

ऑटो किराया तय करने का अधिकार यातायात समिति का होता है। यदि कोई ऑटो चालक ज्यादा किराया लेता है तो यात्री ऑटो नम्बर नोट कर इसकी शिकायत कर सकते हैं। निश्चित कार्यवाही की जाएगी।

गजेंद्र केन यातायात प्रभारी बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button