Betul Samachar: प्रभारी मंत्री बोले : गुणवक्तायुक्ता कार्य ना होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएं

निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों की मैराथन बैठक, नल-जल योजना की भी सूक्ष्म मॉनिटरिंग
Betul Samachar: बैतूल। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में लोक निर्माण विभाग, एमपीईबी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
लोक निर्माण विभाग पीआईयू के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर सभी सांदीपनी स्कूल के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूर्ण किया जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न हो ,लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांदीपनी स्कूलों के निर्माण कार्यों का उनके द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।
वन विभाग से संबंधित मुद्दों पर परस्पर समन्वय से अनापत्ति प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएं। भूमि आवंटन के प्रकरणों में भी त्वरित कार्यवाही कर विकास कार्यों के भूमि आवंटित किया जाएं। वरिष्ठ स्तर समन्वय के मुद्दों को चिन्हित कर जानकारी दी जाएं, ताकि समाधान किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल और केवल जनसामान्य के प्रति है।
ठेकदार से अनुबंध शर्तों का सख्ती से पालन कराएं, सभी निर्माण विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। आवंटन के अभाव में रुके हुए कार्यों में वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर कार्यों को प्रारम्भ किया जाएं।
सेतू निगम अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को भी समीक्षा कर ब्रिज निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं। ठेकेदारों से सुनिश्चित कराएं कि बारिश से पूर्व कार्य पूर्ण हो जाएं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर ही कार्य प्रस्तावित किया जाएं। प्रभारी मंत्री पटेल द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना 4, मुख्यमंत्री मजरे टोले योजना और क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण योजना के अंतर्गत प्रस्तावित अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि कोई भी बसावट सडक़ के कवरेज से न छूटे यह सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने सडक़ और ब्रिज निर्माण कार्यों में पूर्ण करने में समय का विशेष ध्यान रखें। टाइमलिमिट से बाहर जाने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगाई जाएं। पानी की आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गुणवक्तायुक्त काम करने के निर्देश
प्रभारी मंत्री पटेल ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत बैतूल और मुलताई डिवीजन में प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा कर अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने ओर प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीमांकन से जुड़े प्रकरणों का भी समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में सिरपुर और दोहा मॉडल के प्रगतिरत जल संरक्षण के कार्यों की भी जानकारी दी गईं।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की भी समीक्षा की गई कर उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण 10 जून तक पूर्ण कराने और हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। खराब कार्यों की शिकायत वाले ठेकेदारों के सभी कार्यों की गुणवत्ता की जाँच करा ली जाएं।

शिक्षा विभाग-जल विभाग पर भी की चर्चा
बैठक में प्रभारी मंत्री पटेल ने शिक्षा विभाग के प्राथमिक , माध्यमिक शाला भवन और शौचालय के प्रगति के कार्यों की समीक्षा की गईं। उन्होंने निर्देश जिले प्रगति स्कूल भवनों का कार्य जल्द पूर्ण कराएं। जर्जर स्कूल भवनों की बारिश से पूर्व मरम्मत कराएं। सभी शौचालय क्रियाशील रहें, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने जल निगम अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी चार समूह परियोजनाओं में वर्क प्लान के तहत माइल स्टोन तय कर कार्यों को पूर्ण कराएं। जरा सा भी डिले होने पर भी ठेकदारों को नोटिस जारी किया जाएं। ज्यादा लापरवागी पर टर्मिनेट भी कराएं। कार्यस्थल पर लेबर बढ़ाएं।
उन्होंने वर्धा और मेंढ़ा समूह जल प्रदाय योजना का निर्धारित समय पर पूर्ण कराएं। लापरवाही पर कार्य लेट होने पर सम्बन्धित ठेकेदार पर पेनाल्टी अधिरोपित किया जाएं। समूह परियोजनाओं के सभी पैरामीटर पर समानांतर रूप से कार्य किया जाएं।
बैठक में प्रभारी मंत्री पटेल ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत प्रगतिरत सीतलझिरी, घोघरी, गढ़ा और मेढा मध्यम सिंचाई परियोजना के प्रगति की जानकारी ली गई। घोघरी जलाशय का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। वहीं शेष कार्यों में तेजी से काम जारी है।
विधायक ने भी दिए सुझाव
विधायक भैंसदेही चौहान ने कहा कि भीमपुर और भैंसदेही में पूर्ण हुए स्कूल ,आईटीआई आदि में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएं। आठनेर हिडली मार्ग पर पुलिया को मरम्मत कराएं। भैंसदेही अस्पताल के लिए उचित भूमि के चिन्हांकन करने की बात कहीं।विधायक आमला ने रमली ब्रिज के कार्य में भी गति लाने के कहा। उन्होंने आमला सारणी मार्ग कनेक्टिवटी के लिये भी कहा।
उन्होंने दुर्घटना के दृष्टिगत संवेदनशील क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण को भी चिन्हित कर प्रस्तावित किया जाएं। लापरवाह ठेकेदारो को ब्लैकलिस्ट कराएं। इसी प्रकार महोली, सेमलिया और देवगांव में भी शाला भवन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के बात कहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना 3 के तहत मुलताई में प्रगतिरत ब्रिज कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की बात कहीं। भूमि आवंटन के प्रकरणों का वरिष्ठ स्तर समाधान कराएं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




