Betul Ki Khabar : जल संरक्षण के लिए हमलापुर में बनेगा नया तालाब

Betul Ki Khabar: New pond to be built in Hamlapur for water conservation

पानी की कमी होने पर 4 हजार क्यूबिक मीटर पानी का कर सकेंगे उपयोग

Betul Ki Khabar : बैतूल। जल संवर्धन एवं पुराने जल स्त्रोतों का पुर्नजीवन अभियान के तहत बैतूल नगरपालिका भी हमलापुर में एक बड़े तालाब का निर्माण कर रही है। तालाब का निर्माण कार्य मंगलवार शुरू हो गया है। इस तालाब में करीब 4 हजार क्यूबिक वर्षा जल संग्रहित कर भविष्य में इसका उपयोग शहर की पेयजल सप्लाई के भी किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में जल संवर्धन एवं पुराने जल स्त्रोतों का पुर्नजीवन अभियान शुरू किया है। इसके तहत वे खुद 14 जून को मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री यहां जल संवर्धन अभियान की शुरूआत करेंगे। संभावना है कि वे ताप्ती लोक के लिए भूमि पूजन भी कर सकते है। इस बीच बैतूल नगरपालिका भी मुख्यमंत्री के अभियान को लेकर हमलापुर में बड़ा तालाब निर्माण कर रही है। ग्रीन टाईगर्स द्वारा बनाए गए पार्क के पास तालाब का निर्माण किया जाना है। मंगलवार से इसकी विधिवत खुदाई का काम भी शुरू कर दिया है।

यह है नगरपालिका की प्लॉनिंग

नगरपालिका के एई नीरज धुर्वे ने बताया कि जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन अभियान के तहत हमलापुर में खंडारा रोड पर इस तालाब का निर्माण किया जा रहा है। यह तालाब 100 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा रहेगा। इसे करीब 4 फीट से अधिक खोदकर गहरा कर वर्षा जल संग्रहित किया जाएगा। बारिश होने के बाद पहाड़ का पानी तालाब में संंग्रहित होने से जमीन के अंदर जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इस पानी का उपयोग किया जा सकता है। यदि कभी पानी की कमी आई तो तालाब के आसपास बोर करने पर भी इसका लाभ मिलेगा और जल्द ही बोर में पानी निकल जाएगा। जरूरत पड़ने पर पानी का अन्य उपयोग भी किया जा सकता है।

पुराने तालाबों का भी होगा कायाकल्प

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बैतूल शहर के अंतर्गत आने वाले जितने भी पुराने तालाब है उनका कायाकल्प किया जाएगा। पुराने तालाबों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इनका पुर्नउद्धार किया जाएगा, ताकि वर्षा संचय का पानी यहां एकत्रित किया जा सके। ऐसे जितने भी तालाब है, इनकी साफ सफाई कर चिन्हित किया जा रहा है। कुछ दिनों में सारे तालाब चिन्हित कर लिए जाएंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button