Betul News : बांका की ग्रेनाइट पहाड़ी पर टाइगर की आमद से दहशत

सूचना मिलने पर एसटीआर की टीम कर रही सर्चिंग, अब तक नहीं लगा कोई सुराग

Betul News : शाहपुर। ब्लॉक मुख्यालय के पास बांका ग्राम में टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। कुंडी ग्राम के पास शनिवार सुबह लोगों ने पहाड़ियों पर किसी जानवर को घूमते देखा है, ग्रामीण इसे टाइगर बता रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीआर की टीम वन विभाग के साथ मिलकर सर्चिंग कर रही है।

हालांकि अब तक किसी के शिकार या हमले की कोई भी खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी के आसपास एवं खेत में जाना तक लोगों ने बंद कर दिया है।

शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय के आसपास हमेशा टाइगर की मूवमेंट देखने को मिलती है। इसके पहले भी बीते वर्ष 18 दिसंबर को पहावाड़ी ग्राम के पास खेत के कुएं में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। इसके अलावा करीब 3 वर्ष पहले भौंरा रेंज में आने वाले नागपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक पर एक बाघिन शावक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि टाइगर का मूवमेंट अक्सर क्षेत्र में देखने को मिलता है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र लगा हुआ होने के कारण गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में जानवर अक्सर घूमते हुए रिहाई से इलाके में आ जाते हैं।

बांका ग्राम के ग्रामीण गोलू, गणेश वर्मा, महेश, मनोज ने बताया कि शनिवार सुबह फॉरेस्ट विभाग की एक टीम जिप्सी वाहन से बांका क्षेत्र में आसपास घूम रही थी, उन्होंने ग्रेनाइट चट्टान के पास जाने से ग्रामीणों को रोका और बताया कि इस क्षेत्र में टाइगर का मूवमेंट पता चला है। यह टाइगर अक्सर लोगों के घरों में जाकर छिप जाता है, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की भी समझाइए विभाग के अधिकारियों के द्वारा दी गई है। ग्रामीणों ने ग्रेनाइट चट्टान के पास सुबह एक जंगली जानवर को घूमते हुए देखा है। सुबह 10 बजे तक टाइगर की लोकेशन गणेश वर्मा के खेत के पास आ रही थी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button