Betul jal Sankat : जलसंकट के बीच नपा अध्यक्ष ने किया एनीकट का निरीक्षण, होनहार सब इंजीनियर ने बताया पानी की कमी नहीं, शाम तक पहुंचेगा लाखापुर का पानी

Betul jal Sankat : बैतूल। शहर में पिछले तीन दिनों से जनता भीषण जल संकट से जूझ रही है। एनीकेट में पानी नहीं है तो ताप्ती बैराज की मोटरें खराब हैं। यही नहीं पूरा एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी नपा अभी तक लाखापुर से एनीकेट तक पानी नहीं ला सकी है। शहर में जब पानी के लिए हाहाकार मचा तब नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर को एनीकट की याद आई।

गुरुवार दोपहर नपा अध्यक्ष ने एनीकट का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने पानी की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। जानकारी मिली है कि इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें लाखापुर से शाम तक एनीकट में पानी पहुंच जाने का भरोसा दिलाया है। यह भरोसा उन्हें पूर्व में भी नगरपालिका के होनहाल सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे पिदले तीन दिन से दिला रहे हैं, लेकिन अब तक लाखापुर का पानी एनीकट नहीं पहुंच पाया है।

इस पर नपा अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई कि शहर के लोगों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा है। बैराज की मोटर खराब होने के साथ लाखापुर का पानी पहुंचने में इतना विलंब कैसे हुआ। लापरवाह सब इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर भी नपा अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की। बताया गया कि ताप्ती बैराज में खराब मोटर सुधार कार्य के लिए भोपाल भेजी गई है, जल्द ही मोटर सुधर कर आने के बाद ताप्ती बैराज से भी पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके बाद नियमित सप्लाई शुरू होने से पानी की समस्या नहीं होगी।

एनीकट के निरीक्षण के बाद नपा अध्यक्ष ने शंकर वार्ड में चल रहे नाली निर्माण का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने ठेकेदार को नालियों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक करने की बात कही। उन्होंने बारिश के पहले काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को कहा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button