Bees Attack in Betul: कार्यक्रम में मधुमक्खियो का हमला, एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल, सरकारी अस्पताल में इलाज जारी

विजय सावरकर

Bees Attack in Betul : मुलताई। बीते एक सप्ताह से आए दिन मधुमक्खियो के हमले से ग्रामीणों के घायल होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों ग्राम करपा में एक दिवंगत ग्रामीण के अंतिम संस्कार के दौरान हुए मधुमक्खी के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई थी।

बुधवार को ब्लॉक के ग्राम देवरी में खेत में स्थित देवस्थान पर चोटी का कार्यक्रम आयोजित था। देवस्थान के समीप स्थित पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। अचानक मधुमक्खियो ने पूजा कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उपस्थित ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण हमले से बचने के लिए भागने लगे।

उसके बावजूद कार्यक्रम में मौजूद दीपांशु पिता विजेश 5 साल, हर्षित पिता कमलेश 9 साल, प्रतीक पिता राजेश 18 साल, रिया पिता विकास 9 साल, विशाल पिता अशोक 19 साल, चिरोंजीलाल 65 साल,रामकली पति चिरोंजी 60 साल,कमलेश पिता चिरौंजी 42 साल,पयकी पति बाबू 70 साल,सुधा पति देवाजी 50 साल,करण पिता सुरेश 15 साल,अशोक पिता कन्हैया 40 साल सभी निवासी ग्राम देवरी को मधुमक्खियो ने काट दिया। दोपहर 12 बजे घायल ग्रामीण निजी साधनों से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां ग्रामीणों का उपचार किया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button