MP Politics: कमलनाथ ने एक सभा के बाद बनाई दूरी
MP Politics: Kamal Nath kept distance after a meeting

अब पीसीसी चीफ को अरूण यादव के साथ संभालना पड़ रहा मोर्चा
MP Politics: बैतूल। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह प्रचार-प्रसार से दूरी बनाई है, इससे कांग्रेसी भी हतप्रद है। कमलनाथ कांग्रेस में एक बड़ा चेहरा है, जिनकी कम से कम पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते महाकौशल, नर्मदापुरम सबसे अधिक डिमांड रही है। इसके बावजूद वे अपने पुत्र नकुल नाथ को जीत दिलाने के लिए छिंदवाड़ा में मतदान के बावजूद बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
कमोबेश बैतूल में उनके करीबी रामू टेकाम को संगठन ने टिकट दी है, लेकिन 20 अप्रैल को जिले में एक सभा के बाद उनकी दूसरी सभा के लिए कांग्रेसियों की आंखे तरस गई है। कहा जा रहा है कि जब कमलनाथ ने जिले में चुनाव प्रवार से दूरियां बनाई तो जिला संगठन को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व पीसीसी चीफ अरूण यादव की एक ही दिन चार सभा करानी पड़ रही है।
कमलनाथ का बैतूल से गहरा लगाव है, यह बात कई बार सार्वजनिक हो चुकी है। पिछले दिनों आमला ब्लॉक में आयोजित सभा में भी उन्होंने रामू को जीत दिलाने पर यहां विकास की गारंटी खुद ली। उनकी इस बातों से पंडाल तालियोंं की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मतलब साफ था कि कमलनाथ के उद्बोधन का पड़ोसी जिले से जुड़े होने के कारण जिले के मतदाताओं में भी सीधा असर है। इसके बावजूद 20 अप्रैल के बाद उनकी दूसरी सभा को हरीझंडी नहीं मिल पाई है। जबकि चुनाव प्रचार खत्म होने को महज पांच दिन का समय शेष रह गया है। 5 मई को शाम 5 बजे तीसरे चरण के 7 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी भोंपू थम जाएगा।
MP Politics: कमलनाथ ने एक सभा के बाद बनाई दूरी
रामू को चंद नेताओं का साथ
यह बात इसलिए फिर दोहराई जा रही है कि कांग्रेस के युवा प्रत्याशी रामू टेकाम कम समय में हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। फिलहाल उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के अलावा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे का ही लगातार साथ मिल रहा है। शेष विधानसभा के पूर्व विधायक और कार्यकर्ता उनका प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन औपचारिकता अधिक निभाई जा रही है।
यह लोकसभा चुनाव पूरी तरह पांसे समर्थक ताकत से लड़ रहे हैं। गुटबाजी के चक्कर में कार्यकर्ताओं की दूरी बनाने से रामू भी खासे परेशान है। हालांकि वे बिना किसी पर आरोप लगाए अपने प्रचार में जुटे हुए हैं।
जीतू की सभा से माहौल बनाने का प्रयास
कहा जा रहा है कि कमलनाथ का जिले में प्रवास का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं होने के कारण कांग्रेस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व चीफ अरूण यादव का संयुक्त कार्यक्रम पीसीसी को भेजा था। यहां से 3 मई को दोनों नेताओं का कार्यक्रम मिल गया है।
जीतू और यादव की 3 मई को सुबह 11 बजे घोड़ाडोंगरी, 12.30 बजे मुलताई, 2.30 बजे भीमपुर और 4 बजे हरसूद के खालवा में सभा रखी गई है। सभा के बहाने जीतू नाराज कांग्रेसियों को एक मंच पर लाकर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एकजुटता दिखाएंगे। संभावना है कि सभा में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस ने मौजूद रह सकते हैं





