Betul News : एक ही सड़क को लेकर वार्ड के लोगों में दो फाड़
Betul News: There is a rift among the people of the ward over the same road.

अब टैगोर वार्ड के दर्जनों लोग ठेकेदार के पक्ष में आए, शिकायत के बाद एई और सब इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे
Betul News : (बैतूल)। सड़क निर्माण के समय डीपीआर का पालन न करवाने पर नपा के ईमानदार सब इंजीनियर अक्सर विवादों में घिर रहे हैं। उन्हें काम का काफी तजुरबा काफी बताया जा रहा है, लेकिन डीपीआर के अनुसार काम नहीं होने का कारण वार्ड के लोगों में नाराजगी पनपती है। इसका उदाहरण टैगोर वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में देखने को मिला। यहां पर पहले चुनिंदा लोग सड़क ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर के पास पहुंचे थे, लेकिन अब दर्जनों लोग इस वार्ड में बनाई गई सड़क से न सिर्फ संतुष्ट है, बल्कि शेष सड़क नियम के अनुसार बनाने के लिए ठेकेदार के पक्ष में नजर आ रहे हैं। इस संबंध में वार्ड के लोगों ने सीएमओ से नियम अनुसार सड़क बनाने का आग्रह किया तो मंगलवार को नपा के सहायक यंत्री और उपयंत्री खुद मौके पर पहुंच गए।
टैगोर वार्ड में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से 45 फीट सीसी सड़क का निर्माण किया जाना था। इसके लिए टेंडर भी रिकाल किए गए। एक बार टेंडर निरस्त होने के बाद बैतूल की बीआरपी रीयल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 1 करोड़ 23 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के लिए री-टेंडर हासिल किए। पहले सड़क निर्माण कंपनी द्वारा शुरू कर दिया, लेकिन गुप्ता शॉपिंग मॉल के पास से शुरू हुए निर्धारित मापदंड से सड़क नहीं बन पा रही है। यहां के लोगों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया था। इसको लेकर खुद विधायक और नपा अध्यक्ष को पहुंचकर मामला सुलझाना पड़ा।
सड़क बनाने के लिए तोड़े थे अतिक्रमण
नपा ने विधायक के हस्तक्षेप के बाद गुप्ता शापिंग माल से आगे तक 45 फीट चौड़ी सड़क को बनाने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण और पेड़ों को भी अलग कर दिया था। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने भी नाराजगी जताई। हालांकि नाली बनाने के बाद अतिक्रमण हटाने के बाद इसे समतल करने के बाद कही गई थी। गुप्ता माल से पुराने कृषि कार्यालय तक तो सड़क बन गई। अतिक्रमण का मामला भी सुलझ गया। इसके बाद नीचे के क्षेत्र में सड़क ऊंची होने का हवाला देकर वार्ड के करीब आधा दर्जन लोग ठेकेदार की लगातार शिकायत करते रहे। इससे निर्माण कार्य जहां का तहां थम गया है।
चौपहिया वाहन को लगाना पड़ रहा फेरे
हाउसिंग बोर्ड गंज क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों को जोड़ता है। दो माह से सीसी सड़क का काम बीच में ही लटक गया। दोपहिया वाहन बेरीकेटस हटाकर आसानी से निकल जा रहे हैं, लेकिन चौपहिया वाहन को यदि गुरुद्वारा रोड की ओर निकलना है तो होटल लैंडमार्क, तांगा स्टैंड, शनिमंदिर, बसस्टैंड, मैकेनिक चौक होते हुए करीब आधा किमी का फेरा लगाने की नौबत आ रही है। काम की लेटलतीफी के कारण वाहन चालक भी परेशान है।
ठेकेदार के समर्थन में दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किए
इस बीच बीआरपी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा टैगोर वार्ड में सीसी सड़क निर्माण में दवाई दुकान से आगे तक 200 मीटर सड़क न होने का हवाला देते बताया कि कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में आपत्ति जताई है। उनका कहना है पुरानी सीसी सड़क की खुदाई कर नई सड़क का निर्माण किया जाए, लेकिन यह अनुबंध में नहीं है। अनुबंध के अनुसार कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस काम में क्षेत्र के लोगों ने भी हस्ताक्षर कर ठेकेदार को नियम के अनुसार काम करने की बात कही है। करीब ढाई दर्जन से अधिक लोगों ने ठेकेदार के समर्थन में हस्ताक्षर किए। सीएमओ को आवेदन देने के बाद मंगलवार को एई और सब इंजीनियर ने टैगोर वार्ड पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया है।





