Today Betul News: होली के पहले ट्रेनों में ‘ नोरूम’ जैसे हालात, बैतूल के लिए स्पेशल ट्रेन न होने से त्यौहार मनाने घर लौटने वाले हलाकान

Today Betul News: 'Noroom' like situation in trains before Holi, people returning home to celebrate the festival due to lack of special train for Betul

Today Betul News: होली और धुरेंडी उत्सव को लेकर हर कोई उत्साहित है। सबसे ज्यादा युवा और बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। होली पर्व को लेकर शहर से दूसरे शहरों में नौकरी और कामकाज के सिलसिले में गए लोगों की अब घर वापसी होने लगी है। कोई भी अपने परिवार के साथ में त्यौहार उत्साह से मनाने के लिए उत्साहित है। अभी से ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई है। कई लोगों को ट्रेनों में रिर्जेवेशन नहीं मिल पा रहा है।

मजबूरीवश लोग जनरल बोगी में सफर करने के लिए मजबूर हो गए है। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 को धुरेंडी पर्व मनाया जाएगा। जो लोग शहर से बाहर रहते है वे लोग अब घर आने लगे है। कई लोगों को घर वापसी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में रिर्जेवेशन नहीं मिल पा रहा है। प्राय: सभी टे्रनें फुल चल रही है। जब भी रेलवे स्टेशन या ऑनलाईन रिर्जेवेशन करा रहे है, उन्हें 50 से लेकर 100 की वेटिंग मिल रही है।

होली तक रिर्जेवेशन कन्फर्म हो जाएगा। इसकी भी कोई गारंटी नहीं है, लेकिन लोग वेटिंग का टिकट निकाल रहे है, तो कुछ लोग जनरल बोगी में सवार होकर भीड़भाड़ में घर आने को मजबूर है। जनरल बोगियों की हालत यह है कि इसमें सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। कुछ ट्रेनों में तो हालात यह है कि जनरल बोगियों में यात्रियों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिल पाती है। गेट पर खड़े होकर यात्री सफर करने के लिए मजबूर है।

बैतूल के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं

नागपुर मध्य रेलवे ने होली पर्व को लेकर कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, लेकिन बैतूल के लिए एक भी होली स्पेशल ट्रेन नहीं है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा बैतूल के लिए भी स्पेशल होली ट्रेन की सौगात दी जाती तो जिलेवासियों को आवाजाही में बड़ी सुविधा होती। बैतूल को एक भी होली स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने से जिलेवासियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

अक्सर देखने में आता है कि कई क्षेत्रों में ट्रेनों की सौगात मिल जाती, लेकिन बैतूल हमेशा ही वंचित रह जाता है। जिलेवासियों को होली स्पेशल ट्रेन की कोई सुविधा नहीं है। जो ट्रेनें पहले से संचालित हो रही है। उन्हीं ट्रेनों के माध्यम से सफर करना होगा। यह सभी ट्रेनें फुल चलने के कारण यात्रियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बसों में भी होने लगी बुकिंग

ट्रेनों के अलावा अब बसों में होली को लेकर पहले से बुकिंग होने लग गई है। खासतौर पर उन ट्रेनों में जो लंबी दूरी पर चलती है, नागपुर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित अन्य शहरों तक आने-जाने वाली बसों में बुकिंग शुरू हो गई है। होली त्यौहार को लेकर लोग अपने घर पहुंच रहे है। ट्रेनों में बुकिंग फुल होने से अब लोग बसों का सहारा लेने को मजबूर है। बस संचालकों का कहना है कि असुविधा से बचने के लिए लोग पहले से ही बसों में सीट बुकिंग करें, अन्यथा सीट मिलना मुश्किल हो गया है। बैतूल मुख्यालय से भी नागपुर, इंदौर, जबलपुर के लिए कई बसें चल रही है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button