Nagar Palika Betul: इसकी टोपी, उसके सिर से कार्यों की गुणवत्ता पर सवालियां निशान

Nagar Palika Betul: Questions mark the quality of works from its cap, its head

बैतूल नपा में पार्षदों के ठेकेदारी करने से कई कार्य प्रभावित, नेतागिरी के कारण अफसर भी चुप्पी साधे बैठे

Nagar Palika Betul: बैतूल। इसकी टोपी, उसके सिर की एक कहावत अक्सर लोगों की जुबान पर आती है। यही कहावत इन दिनों नगरपालिका पर सटीक बैठ रही है। यहां पर ए और बी ग्रेड के कई ठेकेदारों ने ठेका लेने के बजाए दूसरों को काम सौंप दिया है। इससे हालात काफी बिगड़ रहे हैं। भले ही शहर में निर्माण कार्य की गति में तेजी आई हो, लेकिन इसकी टोपी, उसके सिर करने वाले तथाकथित पार्षदनुमा ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे कामों में लेटलतीफी से निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शहर में आधा दर्जन से अधिक निर्माण कार्यों में ऐसे ही हालात देखे जा रहे हैं। नगरपालिका के अधिकारी चाहकर भी इन भाजपाई ठेकेदारों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। (Nagar Palika Betul)

लोकसभा चुनाव की आहट के बीच शहर में निर्माण कार्यों की गति ने तेजी पकड़ ली है। यह तेजी उस समय पकड़ी जब जनप्रतिनिधियों की नाराजगी सामने आई। पिछले एक पखवाड़े में सभी काम सब इंजीनियरों की देखरेख में शुरू हो चुके हैं, लेकिन यहां भी देखने में आ रहा है कि कुछ काम ऐसे हैं जिसका ठेका किसी और ने लिया है और काम और कोई कर रहा है, इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ठेका लेकर काम दूसरों को सौंपने के कारण निर्माण कार्य देखने लायक स्थिति मेें पहुंच गई है। यह नजारा वार्ड के जिम्मेदार और आम लोग भी देख रहे हैं, लेकिन तथाकथित पार्षदनुमा ठेकेदारों के कारण कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। इसके उलट कई ठेकेदार ऐसे हैं जो ईमानदार से काम कर आम जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों के लिए सबक कहा जा सकता है। (Nagar Palika Betul)

ठेका लिया, लेकिन काम करने में रूचि नहीं (Nagar Palika Betul)

जानकारी मिली है कि शहर में पार्षदनुमा ठेकेदारों ने दूसरों के नाम ठेका लेने में रूचि तो दिखाई, लेकिन काम करने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। निरीक्षण करने जाने वाले अधिकारी भी इस बात पर नाराजगी जता चुके हैं, किंतु वे चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि शहर में चल रहे दो दर्जन निर्माण कार्यों में इस समय भाजपा के पार्षद और अन्य नेता काम करवा रहे हैं। केवल इन्हीं कामों की शुरुआत या तो अब तक हो नहीं सकी है। यदि शुरुआत हुई है तो काम की गति इतनी कछुआ चाल से हो रही है कि लोगों को आक्रोश चरम पर पहुंच गया है।

नपा अध्यक्ष-सीएमओ से मिले वार्ड के लोग (Nagar Palika Betul)

इधर विवेकानंद वार्ड से एसटीडी चौक तक बनने वाली सड़क और नाली निर्माण की कछुआ चाल के कारण वार्ड के लोगों में नाराजगी है। सोमवार एक दर्जन से अधिक लोगों ने नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर से मुलाकात कर बताया कि ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण के लिए कई दिनों से खुदाई कर दी है, लेकिन काम नहीं किया जा रहा है। पूरा मटेरियल सड़क तक फैल गया है, इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। ठेकेदार द्वारा सड़क का काम भी पोल शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के कारण नहीं करने की बात कहीं जा रही है। क्षेत्र के पार्षद भी कई दिनों से इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नपा अध्यक्ष ने वार्ड के लोगों की बात सुनकर तत्काल समस्या के निराकरण की बात कही।

नपा अध्यक्ष की दो टूक: लापरवाही हुई तो भुगतान नहीं होने दूंगी

शहर में काम किसी का और ठेकेदारी किसी और के किए जाने पर नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने दो टूक शब्द में कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि मैंने पहले भी इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी ऐसे काम हो रहे हैं और शिकायतें आ रही हैं तो किसी भी हाल में भुगतान नहीं किया जाएगा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे भुगतानों की फाइलों पर वे साइन नहीं करेगी। भाजपा पार्षदों के ठेकेदारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त काम करने पर ही नियम के अनुसार भुगतान किया जाएगा। अधिकारियों पर पार्षदनुमा ठेकेदारों द्वारा बनाए जा रहे दबाव के जवाब में नपा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी निर्भिक होकर काम करें। यदि किसी पर दबाव पर हो तो उनसे किसी भी समय चर्चा कर सकते हैं। नपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों द्वारा ठेकेदार करने और गुणवत्ता युक् काम न करने से पार्टी की छवि भी खराब हो रही है, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। नपा अध्यक्ष की इस मामले में खुलकर नाराजगी सामने आने के बाद भाजपानुमा ठेकेदारों की दुकानें बंद होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इनका कहना...

मुझे इस संबंध में जानकारी मिली है। संबंधितों से पूछताछ की जाएगी।
ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button