Best 5G phones: बजट है कम और खरीदना चाहते है र्स्माटफोन तो हम आपके लिए लाए है ये 3 बेस्ट ऑप्शन
Best 5G phones: If your budget is low and want to buy a smartphone, then we have brought these 3 best options for you.

Best 5G phones: अगर आप भी मार्च में नया मोबाइल खरीदने का सोच रहे है और ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना चाहतें हैं? आज हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 50 हजार से कम है और दमदार फीचर्स मिलते हैं। तो 50 हजार रुपये में कई फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन्स आते हैं। ये फोन्स कम दाम में (50,000 रुपये से कम में) ही बेहतरीन फीचर्स जैसे स्मूथ गेमिंग, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देते हैं। इस लिस्ट में OnePlus 12R और दो अन्य डिवाइस शामिल हैं। आइए देखते हैं लिस्ट…
Nothing Phone (2)(Best 5G phones)

यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें Nothing OS सॉफ्टवेयर है, और 50MP के डुअल रियर कैमरा सिस्टम की बदौलत शानदार फोटो और वीडियो लेता है। अगर आप अलग डिजाइन वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो Nothing Phone (2) परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें वही खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन और पीछे की ओर यूनिक रोशनी वाली “Glyph Interface” मिलती है, जो नोटिफिकेशन और म्यूजिक बजने पर जगमगाती है। Flipkart पर चल रहे प्रमोशन के चलते, 256GB और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल आपको क्रमश: 36,999 और 38,999 के और भी किफायती दाम में मिल सकते हैं।
OnePlus 12R 5GOnePlus(Best 5G phones)

12R 5G में वो सारी चीज़ें हैं जो लोगों को 11R में पसंद थीं। 120Hz वाली AMOLED स्क्रीन अब थोड़ी बड़ी और ज्यादा चमकदार हो गई है, अब इसकी पीक ब्राइटनेस 4,600 nits है। साथ ही, एक खास Aqua Touch टेक्नोलॉजी है जिससे आप गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। कैमरा सिस्टम भी बेहतर हो गया है और बैटरी भी पहले से ज्यादा बड़ी, 5,500mAh की हो गई है। इसके अलावा, आपको प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें एक स्लीक मेटल फ्रेम भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है।
iQOO Neo 9 Pro 5G(Best 5G phones)

iQOO Neo 9 Pro 5G में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर है। फोन में 120Hz AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 50MP IMX920 मेन कैमरा वाला बढ़िया कैमरा सिस्टम और 5,160mAh की बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 36,999 है, अगर आपकी जेब के लिए OnePlus 12R थोड़ा महंगा है तो ये शानदार ऑप्शन है।





