Betul Hindi Samachar: एकलव्य में एक ही साल में 34 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा

Betul Hindi Samachar: Big fraud of Rs 34 lakh in Eklavya in a single year

साढ़े पांच लाख रुपए में खरीदे गुणवत्ताहीन गद्दे, प्राचार्य और टीम भ्रष्टाचार का निलंबन अभी तक नहीं…

Betul Hindi Samachar:(बैतूल)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में वित्तीय वर्ष 2023-24 में थोड़ा बहुत नहीं बल्कि लगभग 34 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। यह हम नहीं बल्कि कलेक्टर द्वारा गठित किए गए जांच दल की वो जांच रिपोर्ट कह रही है। इसमें सांझवीर टाईम्स द्वारा प्रकाशित किए एक एक घोटाले की सच्चाई बताई गई थी। प्राचार्य सहित व्याख्याता, पीजीटी और ठेकेदार ने मिलकर शासकीय राजस्व की जमकर बंदरबांट कर डाली, लेकिन अभी तक इनका निलंबन का प्रस्ताव आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग में धूल खा रहा है। इससे अब उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी शक के दायरे में नजर आने लगी है की कहीं पूरी दाल तो काली नहीं है।

कबाड़ टाइप गद्दों का कर दिया हजारों रुपए भुगतान

जांच में यह सामने आया है कि प्राचार्य एस के डोनीवाल ने सामग्रियों की खरीदी में 34 लाख से अधिक का घोटाला किया है। माह जुलाई 2023 में ही रुपए 5 लाख 53 हजार 210 रुपये के गद्दे क्रय किए गए है। मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के पत्र क्रमांक एफ-73 दिनांक 13 जनवरी 2023 के अनुसार क्रय की जाने वाली सामग्री का मूल्य रुपए 2.50 लाख से अधिक होने की स्थिति में खुली निविदा के माध्यम से क्रय की कार्यवाही की जाना थी। इसका पालन उक्त गद्दों के क्रय में नहीं किया गया है। जांच के दौरान क्रय किए गए गद्दों का अवलोकन किया गया । गद्दे मापदंडों के अनुसार क्रि नहीं किए है। राशि रुपए 6148, 6149, 5207.63 की दर से गद्दे क्रय किए गए है, लेकिन कीमत के अनुसार गद्दों की क्वालिटी नहीं पाई गई है। बाउचर क्रमांक-54, 56, 61 में संस्था के द्वारा 1829 द्वद्व & 914 द्वद्व का आर्डर दिया गया तथा भुगतान भी इसी माप दंड के अनुसार किया गया है, किन्तु विद्यालय में उपलब्ध कोई भी गद्दा माप दंड के मुताबिक नहीं पाया गया है। क्रय आर्डर के अनुसार एवं बिल भुगतान व्हाउचर में अंकित अनुसार गद्दे भौतिक सत्यापन में नहीं पाए गए।

खुद ही कर लिया क्रय किए गद्दों का भौतिक सत्यापन

इस फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा पहलू यह सामने आया है कि क्रय की गई सामग्री के भौतिक सत्यापन के निर्देशों की भी धज्जियां उड़ा कर रख दी गयी । प्राचार्य के द्वारा अपने स्तर से ही शिक्षकों की समिति बनाकर सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है, जबकि सत्यापन की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में संस्था स्तर पर गठित समिति से कराया जाना चाहिए था, जिसका पालन उक्त सामग्री क्रय में नहीं किया गया है । बायलॉज के कंडिका (2) 20 के अनुसार विद्यालयीन समिति अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित किए जाने के निर्देश है ।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित समिति से ही विद्यालय एवं विद्यार्थियों हेतु नियत सामग्री के क्रय / सत्यापन की कार्यवाही कराई जाना थी, लेकिन प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर के द्वारा उक्त बायलॉज के अनुसार गठित समिति से सामग्रियों का सत्यापन नहीं कराया गया है। प्राचार्य के द्वारा उक्त निर्देश के विरूद्ध विद्यालय के 1 व्याख्याता 1 पीजीटी, तथा 1 उच्च श्रेणी शिक्षक एवं अतिथि अधीक्षक/अधीक्षिका के नाम शामिल कर स्थानीय समिति गठित कर ली गई और उनसे क्रय की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन एवं भुगतान की अनुशंसा ले ली गई है, जो कि कहीं से कहीं तक सक्षम समिति नहीं है। गौरतलब है कि, शासन की ओर से आवासीय विद्यालय के सफल संचालन के लिए लगभग 7 करोड़ रुपए प्रति वर्ष बजट दिया जाता है और इसी बजट को ठिकाने लगाने के भरपूर प्रयास कर अपनी तिजोरियां भरी गई हैं जो सिद्ध भी हो चुका है। अब देखना है कि शासन स्तर पर कब इन भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर इनके खिलाफ एफआईआर कराई जाती है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button