Health Benefits of Potato Peels: आलू के छिलके में छुपे हैं कई गुण, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल
Health Benefits of Potato Peels: There are many properties hidden in potato peel, you will be surprised to know the benefits, use it in these ways.

Health Benefits of Potato Peels: आलू भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो किसी भी सब्जी के साथ मिलकर उसका स्वाद बढ़ा देता है। आलू खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में शामिल है । पराठे से लेकर फ्रेंच फ्राइज तक आलू हर रेसिपी के लिए पहली पसंद होता है सिर्फ आलू ही नहीं उसके छिलके भी कई गुणों से भरपूर होते हैं। फायदे जानकर आप इन छिलकों को फेकनें की गलती नहीं करेंगे। आलू के छिलके में विटामिन सी, विटामिन बी कॉपलेक्स, एंटीऑक्सीडेंट एजेंट, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम इत्यादि विटामिंस और मिनिरल्स पाए जाते हैं। इसमें फ़ाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। त्वचा से लेकर हृदय के लिए इसे लाभकारी माना जाता है।
लेकिन इसे खाते समय ज्यादातर लोग इसके छिलके को अलग कर देते हैं, जिसके कारण इससे मिलने वाले सेहतमंद फायदों का प्रभाव कम हो जाता है । ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आलू की तरह इसका बायप्रोडक्ट छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यहां तक की इसमें कई जानलेवा बीमारियों से लड़ने की ताकत भी होती है । यहां आप इसके कुछ उदाहरणों को जान सकते हैं-
आलू के छिलके के फायदे(Health Benefits of Potato Peels)

- बालों के लिए आलू के छिलके को बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके जूस को स्कैल्प पर लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है। साथ ही बाल शाइनी और घने होते हैं।
- आलू के छिलके में विभिन्न प्रकार के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट होते हैं। जिसके कारण यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। और मानव शरीर अलग-अलग बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
- आलू के छिलके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी संतुलित रखता है। साथ ही इसे हृदय के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह हार्ट अटैक खतरे को काम करता है।
- चेहरे के लिए भी आलू के छिलके किसी वरदान से काम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण मौजूद होते हैं। आलू के छिलके को ब्लीचिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से दाग-धब्बे काम होते हैं।
ऐसे करें इसका इस्तेमाल(Health Benefits of Potato Peels)

कुकिंग के लिए(Health Benefits of Potato Peels)
आलू के छिलके का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। आप इसे इससे चिप्स, आलू का पाउडर, सूप इत्यादि खाने की चीजें बना सकते हैं।
साफ-सफाई के लिए(Health Benefits of Potato Peels)
इसका इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए भी किया जा सकता है। एक कप आलू के छिलके, दो चम्मच वेजिटेबल ऑयल, एक कप पानी और चुटकी भर नमक में गंदे बर्तन को डालकर उबाल दें। अब आलू के छिलके और स्क्रब से बर्तन को साफ करें। फिर पानी से धो दें।
सौन्दर्य के लिए(Health Benefits of Potato Peels)
सौंदर्य के लिए भी आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है इसे त्वचा पर रगड़ने से छुरियां और दाग धब्बों की समस्या खत्म होती है इस पीस इसके जूस को बालों पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं।





