Beauty Hacks: घर पर आसानी से बनाएं लिपस्टिक, बढ़ेगी होठों की खूबसूरती, जानें तरीका
Beauty Hacks: Make lipstick easily at home, the beauty of lips will increase, know the method
Beauty Hacks: चेहरे की खूबसूरती के साथ अगर होंठ भी सॉफ्ट और गुलाबी दिखें तो महिलाओं की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज हवा के असर से अक्सर होंठ ड्राई हो जाते हैं और बेजान नजर आने लगते हैं। फटे और रूखे होंठों से चेहरा का नूर ही चला जाता है। लिपस्टिक न लगाएं तो मेकअप बहुत ही अधुरा-अधुरा सा नजर आने लगता है। बाहर से लोग बेहद ही महंगी-महंगी लिपस्टिक को खरीदते हैं। लड़कियों के मन में लिपस्टिक का जुनून काफी रहता है। अपने रंग के अनुसार लिपस्टिक को लगाना चाहिए। आज आपको बताते हैं आप घर पर ही लिपस्टिक को बनाकर अपने पैसों को बचा सकते हैं।
चुकंदर और शिया बटर(Beauty Hacks)

चुकंदर और शिया बटर को साथ में पिघलाकर भी आप आसानी से बना सकते हैं। आपके होठों को अंदर से हाइड्रेट रखने में ये काफी मददगार साबित होता है। वी-वैक्स और शिया बटर के आपको अच्छे से मिला लेना है। सभी चीजों को गैस पर पिघलाकर आपको एक अच्छा सा पेस्ट बना लेना चाहिए। लिपस्टिक की खाली डिब्बी में भरकर आप इसको लंबे समय तक के लिए भी लगा सकते हैं।
नारियल तेल और कोको पाउडर(Beauty Hacks)
बिना लिपस्टिक के लड़कियों को मेकअप लगाया लगता ही नहीं है। खराब की लिपस्टिक को लगाने से होंठ रूखे- सूखे और खराब होने लगते हैं। सर्दी के मौसम में लोगों को लिपस्टिक की काफी जरूरत होती है। आज आपको बताते हैं कैसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं इसके लिए आपको नारियल तेल और कोको पाउडर, पेट्रोलियम जेली इन सभी को अच्छे से पिघला कर इसको आप बना सकते हैं।
स्वीट आलमंड ऑयल और चुकंदर पाउडर(Beauty Hacks)

स्वीट आलमंड ऑयल और चुकंदर पाउडर को एकसाथ में पिघलाकर भी आप आसानी से लिपस्टिक बना सकते हैं। इसमें अच्छा सा डार्क पिंक कलर आ सकता है और ये एकदम आपको बाजार जैसे शैड दे सकता है। आपके होंठों को पोषण देने में भी ये आपकी काफी मदद करता है। लिपस्टिक को चमकदार बनने के लिए आप हल्का सा लिप ग्लिटर डाल सकते हैं।
रंग(Beauty Hacks)
आप घर पर ही अलग—अलग कलर के लिपस्टिक को आसानी से बना सकते हैं। लिपस्टिक को बनाते समय आप रंग अपने हिसाब से बदल सकते हैं। घर पर बनी लिपस्टिक को लगाने से आपके होंठों को नुकसान भी नहीं होता है।





