Betul Samachar : 1 हजार डॉक्टर और 3500 स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति: राजेन्द्र शुक्ल
Betul Samachar: 1 thousand doctors and 3500 health workers will be appointed: Rajendra Shukla

डिप्टी सीएम लोकसभा चुनाव को लेकर ली कार्यकर्ताओं की बैठक
Betul Samachar : (बैतूल)। मध्यप्रदेश शासन के लोक कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल गुरुवार अल्प प्रवास पर बैतूल पहुंचे। यहां पर सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमन्त खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैतूल पहुंचने पर वे सबसे पहले विधायक हेमंत खंडेलवाल के सिविल लाइन स्थित आवास पहुंचे, यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा की।
इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मौजूद थे। इसके बाद डिप्टी सीएम शुक्ल ने भाजपा कार्यालय विजय भवन में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र भी दिया। मीडिया से बातचीत में श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों मे डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हाल ही में 1000 डॉक्टरों की भर्ती करने के लिए पीएससी को डिमांड भेजी गई है।
- Also Read : Betul Ki Taza Khabar: अब आदिवासी युवक को नग्न कर पीटने का मामला गर्माया, विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा
इसके अलावा 3500 पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी जारी की गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों ओर स्वास्थ्यकर्मियों की कमी पूरी कर ली जाएगी। कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की परंपरा अनुसार लोकसभा या फिर विधान सभा चुनाव के पूर्व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाती है। आज बैठक में हमारे कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाया जा सके। इसके पश्चात तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री शुक्ल नरसिंहगढ़ के लिए रवाना हो गए।





