Betul New Hospital : नए अस्पताल की शुरूआत के लिए लगेगा एक महीने से अधिक का समय

Betul New Hospital: It will take more than a month to start the new hospital.

ऑपरेशन थियेटर का जारी है निर्माण कार्य

Betul New Hospital : (बैतूल)। मुख्य अस्पताल के सामने नए अस्पताल भवन की शुरूआत होने में और समय लग सकता है। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य जारी है। ऑपरेशन थियेटर निर्माण कार्य होने के बाद भी अस्पताल को शुरू किया जाएगा। अस्पताल परिसर में ही करोड़ों की लागत से डेढ़ सौ बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान ऑपरेशन थियेटर का निर्माण नहीं हो पाया था। अब ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य निर्माण कार्य जारी है। एक माह पहले सांसद दुर्गादास उईके, बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही निर्माण कार्य भी होगा, लेकिन कई छोटे-मोटे काम अभी भी पूरे नहीं हो पाए है।

खास बात यह है कि इस नए अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसे पूरा होने के लिए एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। एक महीने के बाद ही जिलेवासियों को नए अस्पताल भवन में सुविधाएं मिलना प्रारंभ हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर के निर्माण कार्य और मशीनों को लेकर बहुत सावधानीपूर्वक कार्य किया जाता है। इसलिए ऑपरेशन थियेटर के निर्माण में समय लगता है। ऑपरेशन थियेटर का निर्माण होने के बाद टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा कि ऑपरेशन थियेटर ऑपरेशन के लिए तैयार है या नहीं। निरीक्षण करने वाली टीम द्वारा हरी झंडी देने के बाद ही ऑपरेशन थियेटर की शुरूआत होगी।

महिला चिकित्सा ईकाई होगी संचालित

करोड़ों की लागत से बनने वाले डेढ़ सौ बिस्तरीय अस्पताल में महिला एवं शिशु चिकित्सा इकाई संचालित की जाएगी। अब यह इकाई ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर संचालित हो रही है। नए अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां महिला चिकित्सा इकाई की शुरूआत की जाएगी। यहां महिला चिकित्सा ईकाई संचालित होने से महिलाओं को एक ही भवन में कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। सोनोग्राफी सहित अन्य जांचों के लिए दूसरे अस्पताल भवन नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर छोटे बच्चों की माताओं को ठहरने के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि नए भवन में महिला संबंधित कुछ जांचे की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन अभी संपूर्ण व्यवस्थाएं और उपचार की शुरूआत नए अस्पताल भवन में नहीं हो पाई है।

इनका कहना…

नए अस्पताल भवन में ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य जारी है। ऑपरेशन थियेटर के निर्माण में बहुत ही बारीकी से सावधानी बरती जाती है। इसलिए निर्माण कार्य में समय लगता है। संभावना है कि एक माह के बाद ऑपरेशन थियेटर का काम पूरा हो जाएगा।

डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button