Betul Samachar : कानून का डंडा दिखाने वालों के वाहनों में नहीं है हाई सिक्योरिटी प्लेट

Betul Samachar: The vehicles of those who flout the law do not have high security plates.

आम जनता को दे रहे हिदायत, खुद नहीं कर रहे पालन…

Betul Samachar : (बैतूल)। जब भी कानून के तहत नए नियम लागू किए जाते है, इसका पालन करवाने के लिए सरकारी अफसरों को जिम्मेदारी दी जाती है। जब जिम्मेदार ही कानून का पालन नहीं करें तो सवाल उठना लाजमी हो जाता है। कानून का डंडा दिखाने वाले ही न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे है। दरअसल न्यायालय ने 2019 के पहले खरीदे गए सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है, आम जनता को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए डंडा दिखाकर हिदायत दी जा रही है, लेकिन सरकारी अफसर ही न्यायालय के नियमों का उल्लंघन कर रहे है।

आम जनता की बात तो दूर अब सरकारी अफसरों के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस प्रशासन अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों के चार पहिया वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। अधिकारियों के वाहन पुरानी साधारण नंबर प्लेट लगाकर ही चल रहे है। यही वजह है कि आम जनता भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। आम लोगों का भी कहना है कि अधिकारी ही अपने वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लगा रहे है और आम जनता को नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दे रहे है। यह बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है। बैतूल जिले के कई विभागों और अन्य अधिकारियों द्वारा अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है। अपर कलेक्टर, जनपद पंचायत बैतूल सीईओ, कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों का आना-जाना रहता है। यहां परिसर में खड़े कई अधिकारियों के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट गायब थी। अधिकर वाहनों में सामान्य नंबर प्लेट लगी थी।

कार्रवाई के नाम पर निभाई जा रही है औपचारिकता(Betul Samachar)

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर हो रही कार्रवाई में केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। जिले में आज भी हजारों वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे है। जिला परिवहन विभाग द्वारा एक दो बार नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बाद यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी है। यही कारण है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के मामले में जिला पिछड़ा हुआ है। पुलिसकर्मियों द्वारा भी चालानी कार्रवाई के दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट देखी जाती है, लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि अधिकतर पुलिसकर्मियों के वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। जिला परिवहन विभाग द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया होता और ठोस कार्रवाई की जाती तो अधिकतर वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाती।

सभी को नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य(Betul Samachar)

जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो भी वाहन 2019 के पहले खरीदे गए है, इन सभी वाहनों में नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। जो वाहन चालक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाते है तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक बैतूल में बहुत कम वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है। कई दो पहिया वाहनों में तो सामान्य नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। बिना नंबर के ही वाहन दौड़ाए जा रहे है। जब भी चालानी कार्रवाई होती है, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर दूसरे रास्ते से भाग निकलते है। जिला परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाती तो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने में कई बार सोचते, लेकिन अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के कारण व्यवस्था नहीं सुधर रही है।

इनका कहना…

सरकारी विभागों में अटैच सभी वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। सभी विभागों के अधिकारियों को नंबर प्लेट लगाने का कहा जाएगा। इसके बाद ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगती है तो कार्रवाई करेंगे।

अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button