Best Mileage Motorcycle: 100cc बेस्ट माइलेज मोटरसाइकिल चाहिए तो हीरो स्प्लेंडर या बजाज प्लेटिना में कौन सा ऑप्शन है आपके लिए बेस्ट, जानें डिटेल्स
Best Mileage Motorcycle: If you want 100cc best mileage motorcycle then which option is best for you Hero Splendor or Bajaj Platina, know details

Best Mileage Motorcycle: भारत में बाइक्स की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, क्योंकि ये एक तो माइलेज में जबरदस्त होते हैं, वहीं राइडिंग के वक्त कंफर्टेबल भी होते हैं। ये बाइक्स सबसे किफायती भी हैं साथ ही ये अच्छा माइलेज भी देती हैं। इतना ही नहीं इनकी सर्विस कॉस्ट भी काफी कम है।(Best Mileage Motorcycle)इस सेगमेंट में Bajaj Platina 100 और Hero SPLENDOR+ XTEC भी दो बड़े नाम है जिन्हें लोग जमकर खरीदते हैं। अगर आप इनमें से एक बाइक को खरीदना चाहते हैं लेकिन दोनों के बीच में कन्फ्यूज हो गए हैं तो आज हम आपके लिए इन दोनों का कम्पैरिजन लेकर आए हैं जिससे आप समझ सकें कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर साबित होगा।(Best Mileage Motorcycle)
Hero SPLENDOR+ XTEC फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फीचर्स की बात करें तो Hero SPLENDOR+ XTEC मोटरसाइकिल में आपको डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और रियल टाइम माइलेज रीडआउट के साथ ही साइड स्टैंड, इंजन कटऑफ और कॉल-एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं। ये खासियतें इस मोटरसाइकिल को अलग बनाती हैं।
इंजन और पावर(Best Mileage Motorcycle)
स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक को 4 कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिनमें टोरनाडो ग्रे, स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक और पर्ल वाइट हैं। इंजन की बात करें तो ये पहले जैसा है और यह 97.2cc का बीएस 6 इंजन एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो कि 7.9 बीएचपी की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। ये i3S इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम से लैस है, जो कि माइलेज बढ़ाने में कारगर है। (Best Mileage Motorcycle)कीमत की बात करें तो इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीतम 79,911 रुपये है।
- Also Read: Citroen E-C3 Shine Trim Launch: सिर्फ 57 मिनट में चार्ज होकर 320 किमी चलेगी ये इलेक्ट्रिक कार
Bajaj Platina 100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स(Best Mileage Motorcycle)

बजाज प्लेटिना के फ्रेम, एग्जॉस्ट और ग्रेब रेल को ब्लैक कलर में पेंट किया गया है, जबकि इंजन क्रैंककेस और व्हील्स का रंग सिल्वर रखा गया है। इसके अलावा, इसका डिजाइन बहुत ही पारंपरिक और बेसिक है।बजाज प्लेटिना 100 टेलिस्कोपिक फोर्क्स और डुअल शॉक सस्पेंशन के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आती है। ब्रेकिंग के लिए, इसमें दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक हैं। इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वर्जन के फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
इंजन और पावर(Best Mileage Motorcycle)
प्लैटिना 100 में 102सीसी का फ्यूल एफिसिएंट डीटीएस-आई इंजन आता है, जो 7.9 बीएचपी और 8.3 एनएम आउटपुट देता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में 11 लीटर की फ्यूल टैंक है। इसकी कीमत 67 808 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है। वहीं, इसके 110 सीसी ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 70,400 रुपये है। यह भी अच्छा माइलेज ऑफर करती है।





