Shivraj Singh Ayodhya : 22 जनवरी को अयोध्‍या नहीं जाएंगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह

दिन में भगवान राम ओरछा में विराजते है और रात को अयोध्या जाते है, इसलिए 22 को ओरछा में ही रहेंगे

Shivraj Singh Ayodhya : 22 जनवरी को अयोध्‍या नहीं जाएंगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह
Shivraj Singh Ayodhya : 22 जनवरी को अयोध्‍या नहीं जाएंगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह

Shivraj Singh Ayodhya : बैतूल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने नागपुर प्रवास से लौटते समय कुछ देर के लिए बैतूल के सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां भाजपा के सांसद और विधायकों ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 22 तारीख को वे ओरछा में रहेंगे और वहीं से रामलाला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी कहा कि मान्यता है कि भगवान श्री राम दिन के समय ओरछा में विराजते हैं और रात को अयोध्या जाते हैं। इसलिए हम दिन में ओरछा में रहेंगे और प्रार्थना करेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 29 सीट मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा सहित भाजपा जीतेगी। नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री सर्किट हाऊस में कुछ समय बिताने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमन्त खंडेलवाल, डॉ योगेश पण्डागरे, महेंद्र सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

22 को सभी घरों में दीये जलाए-Shivraj Singh Ayodhya

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारे भगवान श्री राम दिव्य और भव्य मंदिर में स्थापित होने वाले है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद यह सौभाग्यशाली दिन आ रहा है, इसलिए हम सब अपने आप को सौभाग्यशाली मानते है। उन्होंने कहा कि जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा का दिन है, इससे सचमुच में मानव जीवन धन्य हो गया है। यह लग रहा है कि कई कार सेवकों ने अपना अपने प्राणों बलिदान दिया था, केवल अभी नहीं बल्कि वर्ष 1990- 91 की बात नहीं है यह पहले भी लगातार 500 सालों में संघर्ष होता रहा है जब यह सौभाग्यशाली दिन आया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने घरों में दीपक जलाकर रोशनी करें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button