Betul Accident News : सडक़ पर मदद के इंतजार में तड़पते रहे तीन मासूम, तमाशाई बनी मानवता…

Betul Accident News: Father dies, two daughters and nephew serious in a horrific accident in Pathakheda.

पाथाखेड़ा में भीषण हादसे में पिता की मौत, दो पुत्रियां और भतीजा गंभीर…

Betul Accident News :(सारनी)। सडक़ हादसे का शिकार होते ही मेला जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसा स्टेट हाईवे 43 पर रविवार दोपहर उस समय हुआ, जब हीरालाल पवार अपनी दो बेटियों और भतीजे को स्कूटी से बाबा मठारदेव मेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान काली माई और राजीव चौक के बीच 40 वर्षीय हीरालाल की स्कूटी सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही रेलवे में पॉइंट में के पद पर कार्यरत हीरालाल ने दम तोड़ दिया, जबकि दो बेटी और भतीजा जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे का शिकार परिवार काफी देर तक सडक़ पर ही पड़ा रहा। इस बीच मौके पर पुलिस, एंबुलेंस पहुंची और घायलों को बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मृतक की दोनों बेटियों और भतीजे को इलाज के लिए पाढर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने स्कूटी से टकराने वाले ट्रक और उसके चालक को अभिरक्षा में ले लिया है।

स्कूटी पर सवार थे 4 लोग(Betul Accident News)

सडक़ हादसे का शिकार हुई स्कूटी क्रमांक एमपी 48- एन- 8895 पर चार लोग सवार थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्कूटी हीरालाल पवार चल रहा था और उसकी दो बेटी व एक भतीजा स्कूटी पर बैठे थे। बताया जा रहा है कि हीरालाल अपनी बेटी और भतीजे को स्कूटी पर बैठकर मेला घूमने सारनी ले जा रहे थे। इसी बीच काली माई और राजीव चौक के बीच मैगजीन वाली रोड के पास से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल निकली। उक्त मोटरसाइकिल के करीब से गुजरते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। स्कूटी ट्रक से टकराते ही अनियंत्रित हो गई और चालक समेत सभी सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। सभी के सिर पर गंभीर चोट है। सिर पर चोट की वजह से मौके पर ही चालक ने दम तोड़ दिया

काफी देर तक तमाशबीन बने रहे लोग(Betul Accident News)

हादसे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह रहा कि रेलवे का पाईंटसमेन अपने मासूम बच्चों के साथ सडक़ पर तड़पते रहा, लेकिन पुलिस ने एम्बुलेंस और को फोन लगाने के बजाय वीडियो बनाना ज्यादा बेहतर समझा। यह तो शुक्र है कि सारनी के जागरूक पत्रकार काली चौरासे को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने एसडीओ सारनी और टीआई को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यदि वीडियो बनाने के बजाय लोग निजी वाहन से ही लोग मासूमों को अस्पताल ले जाते तो उन्हें और बेहतर इलाज मिल सकता था, क्योंकि घायल तीनों बच्चों की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है।

इनका कहना….

स्टेट हाईवे पर कालीमाई और राजीव चौक तिराहा के बीच हादसा हुआ है। जिसमें स्कूटी चालक हीरालाल पवार की मौत हो गई है। उसकी दो बेटी और भतीजा घायल है। उनका इलाज पाढर अस्पताल में चल रहा है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया है। हादसे की जांच चल रही है।

रोशन जैन, एसडीओपी, सारनी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button