Vande Bharat Express: एमपी को मिली एक और वंदे भारत की सौगात, जल्द होगी शुरू
Vande Bharat Express: MP gets another gift of Vande Bharat, will start soon

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश में जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। यह नई वंदे भारत ट्रेन दो राज्यों को जोड़ने का काम करेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर और महाराष्ट्र में चलेगी। ट्रेन जबलपुर से होकर महाराष्ट्र के चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी।
पहले यह रूट जबलपुर से रायपुर तक जाने का था लेकिन रेल प्रशासन ने इस रूट को बदलकर नए रूट को प्रस्तावित किया। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर नए वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
- यह भी पढ़ें: MP News : एमपी के कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, प्रमोशन को लेकर सरकार जल्द करेगी फैसला
लोगों को मिलेगी सुविधा
जबलपुर और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की मांग के चलते जबलपुर को नई ट्रेन मिल गई है। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो राज्यों को जोड़ने का काम करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से एमपी और महाराष्ट्र इन दोनों राज्य के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी के लिए भेजा गया है।
- यह भी पढ़ें: Betul Ki Khabar: 271 कॉलोनाइजर के विरुद्ध की गई एफआईआर, बैतूल नगर के 93 कॉलोनाइजर शामिल
रेलवे ने तैयार किया रूट और शेड्यूल
नई वंदे भारत चलने का रूट और शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 6:30 निकलेगी और नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया होते हुए चांद फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। वापस आते समय यह ट्रेन 3:45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन से निकलकर देर रात तक जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से चांद फोर्ट स्टेशन की दूरी करीब 476 किमी है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस इसे 8.35 घंटे में तय करेगी।
नई बंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर और दोपहर 1.45 बजे चांद फोर्ट स्टेशन जाएगी।
वंदे भारतएक्सप्रेस चांद फोर्ट स्टेशन से दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी। 6.18 बजे नागभीर स्टेशन, 5.50 बजे गोंदिया स्टेशन, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।