PM Janman Yojna: PM मोदी आज देंगे बड़ी खुशखबरी, जनमन योजना की पहली किस्त करेंगे जारी, इन लोगो को मिलेगा लाभ

PM Janman Yojna: PM Modi will give big good news today, will release the first installment of Janman Yojana, these people will get benefits.

PM Janman Yojna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आदिवासियों के विकास के लिए CM नरेंद्र मोदी आज 15 जनवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत एक लाख आदिवासियों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जो प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के दायरे में आते हैं। बता दें कि पीएम-जनमन योजना के तहत 4।90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। वहीं प्रति मकान की लागत 2।39 लाख रुपये है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार सब्सिडी देती है। यानी कि लाभार्थियों को सब्सिडी का फायदा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर पीएम मोदी योजना के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

क्या है इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री जनमन(PM Janman Yojna)

योजना का मुख्य उद्देश्य देश के आदिवासी समुदाय को आवास की सुविधा प्रदान करना है। योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं देना है। आदिवासियों के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 4।90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। प्रति मकान लागत 2।39 लाख रुपए है।

PM मोदी आज देंगे बड़ी खुशखबरी, जनमन योजना की पहली किस्त करेंगे जारी, इन लोगो को मिलेगा लाभ

कितना है योजना का बजट(PM Janman Yojna)

अगर योजना के बजट की बात की जाए, तो प्रधानमंत्री जनमन योजना का बजट लगभग 24,000 करोड रुपए है। इस योजना के तहत देशभर के 200 जिलों में 4।90 लाख पक्के मकान देने का प्रावधान है। प्रति मकान लागत 2।39 लख रुपए है। योजना के तहत लाभार्थियों को 20% अनुदान और 30% ऋण मिलेगा शेष 50% राशि का भुगतान सरकार करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत या जिला प्रशासन से संपर्क करना होगा।

किन लोगों के लिए है योजना?(PM Janman Yojna)

दरअसल ये योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए है। तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 ऐसे समुदायों की पहचान की गई जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों में शामिल हैं। इस योजना के तहत इस जनजातीय समुदाय के विकास की कोशिश की जा रही है। योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं देकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच स्थापित करके पीवीटीजी की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।

साल 2023-24 में जो बजट जारी हुआ था, उसके भाषण के दौरान ये घोषणा की गई थी कि कमजोर जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनके विकास के लिए प्रधानमंत्री पीवीजीटी मिशन की शुरुआत की जाएगी। जिसके बाद अब एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button