Betul Samachar: निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

किसानों ने बिजली उपलब्ध नहीं करने की शिकायत की, सीएमडी को लगा दिया फोन

Betul Samachar: बैतूल/आमला। मध्य प्रदेश शासन के चर्चित और सक्रिय ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दो दिन पूर्व अचानक हाइवे से निकलते समय रात 8.30 बजे नेशनल हाइवे पर स्थित अम्बाड़ा विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण कर लिया। इस दौरान बिजली सब स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया । जानकारी मिली है कि मंत्री को जब यह पता लगा कि अधिकारियों ने पिछले छह महीने से सब स्टेशन का निरीक्षण तक नहीं किया और किसानों को बिजली भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही और वोल्टेज की भी समस्या है। इस पर मंत्रीजी का पारा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहीं से सीधे कम्पनी के सीएमडी को फोन घनघना दिया। इसके बाद सीएमडी ने लोकल अधिकारियों की क्लास लगा डाली। इसके बाद दूसरे दिन अधिकारी मौके पर पहुंच गए और व्यवस्था बनाना शुरू किया है।

निरीक्षण से परहेज का रजिस्टर में मिला सबूत

दरअसल जिले के अंबाडा में विद्युत कम्पनी द्वारा 33/11 के वी विद्युत सब-स्टेशन पंखा का संचालन किया जा रहा है। नियम के मुताबिक अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण कर रजिस्टर में टिप लिखकर हस्ताक्षर भी करना पड़ता है, लेकिन बताया जा रहा है कि मंत्री के निरीक्षण के बाद इसकी पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह द्वारा विद्युत व्यवस्था की गहन जांच की गई । ड्यूटी सहित समस्या शिकायत रजिस्टर भी चैक किया गया, लेकिन रजिस्टर में निरीक्षण से सम्बंधित सबूत नहीं मिले। सूत्र

बताते हैं कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के आने की जानकारी किसी को भी नही थी मौके पर अधिकारी,कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे। मंत्री ने जब किसानों से चर्चा की तो उन्हें पता चला कि दिन में कई बार लाइन ड्रिप की समस्या झेलना पड़ता है। वोल्टेज नहीं होने से भी खेतों की सिंचाई करने में दिक्कतें होती हैं। किसनो की कोई सुनवाई नहीं कि जाती है। शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने तत्काल सीएमडी को फोन लगाकर चर्चा की, बताया जा रहा है कि सीएमडी की नाराजगी के दूसरे ही दिन अधिकारियों ने सब स्टेशन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। अब व्यवस्था बनाए जाने का क्रम तेजी से शुरू कर दिया है।

इनका कहना…

हाइवे से गुजरते समय मंत्रीजी ने सब स्टेशन का निरीक्षण किया था। किसानों ने वोल्टेज की समस्या से उन्हें अवगत कराया था। किसानों की समस्या का समाधान किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

भूपेंद्र सिंह बघेल, महाप्रबंधक विद्युत वितरण कम्पनी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button