Betul News: जाति फैक्टर से कमजोर हुई अंशुल- सरले की दावेदारी

अंत में कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध को बनाया युवा मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष
Betul News: बैतूल। भाजपा के अनुसांगिक संगठन भाजयुमो में आखिर बीती रात कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध को नया जिला अध्यक्ष बनाकर सभी को चौका दिया है। दो मर्तबा से कोठीबाजार मंडल की कमान संभाल रहे विक्रम का नाम कहीं से कहीं तक दावेदारी में नहीं था, लेकिन भाजपा सूत्रों की माने तो जाति के फैक्टर में गंभीर दावेदार अंशुल राजपुत और ओमप्रकाश सरले का नाम पीछे चला गया और विक्रम की लॉटरी लग गई।
नए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की उम्र भी 33 वर्ष है और वे अयोध्यावासी सोनी समाज से तालुकात रखते हैं। भाजपा में इस समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, इसलिए भी भाजपा संगठन ने कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध दाव खेलकर एक तीर से कई निशाने साधने का प्रयास किया है।
प्रदेश की भाजपाई राजनीति में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आमुलचुल परिवर्तन और नियुक्तियां नई बात नहीें है। शुजालपुर के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम टेलर को प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना इसका प्रमाण है कि भाजपा में चौकाने वाले निर्णय लिए जाते हैं। नए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लगभग पांच माह का समय हो गया।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का जिला होने के बावजूद बैतूल में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पूर्व सूची में जारी नहीं हुआ। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। राजनीति सूत्र बताते हैं कि युवा मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष भास्कर मगरदे का अपने गृह क्षेत्र में हुआ विवाद उनके लिए परेशानी का सबब बन गया। इसके बाद ही संभावना दिखाई दे रही थी कि उनकी दोबारा ताजपोशी नहीं होगी। यह बात रविवार देर रात युवा मोर्चा के 15 जिला अध्यक्षों की जारी सूची के बाद स्पष्ट हुआ।
दोनों दावेदारों की राह में जाति का पेंच आया आड़े
राजनीतिक जानकार मानना है कि भाजपा में सभी जाति को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम किया जाता है। खासकर बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इस मामले में काफी बारिक नजर रखते हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्तमान भाजयुमो की जिला कार्यकारणी में महामंत्री अंशुल राजपूत का नाम नए अध्यक्ष के लिए तय बताया जाता है।
वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य नेताओं के काफी करीबी बताए जाते हैं। यदि उनके नाम पर कोई आपत्ति आती तो भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश सरले का नाम युवा मोर्चा की रेस में दूसरे पायदान पर था, लेकिन दोनों ही गंभीर दावेदारों को नजर अंदाज को कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाकर एक बार फिर भाजपा संगठन ने सभी को चौंका दिया है।
भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अंशुल राजपूत जिले में काफी संख्या में निवास करने वाली ठाकुर जाति से तालुकात रखते हैं। वर्तमान में इस समुदाय से महेश्वर सिंह चंदेल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष है। इसी समाज से कई अन्य पदाधिकारी भी भाजपा के महत्वपूर्ण पद पर है। दूसरी तरफ ओमप्रकाश सरले की बात करें तो वे ढोलेवार कुंबी समाज से आते हैं।
कुछ दिन पहले ही भाजपा ने महिला मोर्चा में समाज की पूर्व पार्षद सुनीता देशमुख को जिला अध्यक्ष बनाया है। बहुसंख्यक कुंबी समाज से जिले में विधायक, नपा अध्यक्ष समेत प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे पद भाजपा ने दिए हैं। यही वजह है कि जाति के फैक्टर में अंशुल राजपूत और ओमप्रकाश सरले की दावेदारी अंतिम समय में पिछड़ गई। इसी वजह संगठन ने नए नाम पर सहमति बनाई है।
विक्रम के पक्ष में कई फैक्टर होने से मिली जिम्मेदारी
कोठीबाजार के मंडल अध्यक्ष विक्रम वैध को युवा मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे कई फैक्टर सामने आए हैं। सबसे पहले तो वे अयोध्यावासी सोनी समाज का नेतृत्व करते हैं। इस समाज को भाजपा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। भाजपा ने जिले में बड़ी संख्या में मौजूद सोनी समाज को साधने के लिए विक्रम के नाम पर दाव खेलकर एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
बताया जाता है कि दो महत्वपूर्ण दावेदारों के अलावा कुछ अन्य युवा नेताओं के नाम भी सामने आए, लेकिन एज फैैक्टर से उनके नाम पिछड़ गए। अंत में 33 वर्षीय विक्रम सभी क्राइट एरिया में अव्वल आने पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बन गए। उनके कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष के दो मर्तबा के कार्यकाल को भी उपलब्धि भरा बताया जाता है। इसलिए उनके नाम पर सहमति बन गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




