Multai Exit Poll : मुलताई में भाजपा तोड़ेगी कांग्रेस का तिलस्म

Multai Exit Poll: BJP will break Congress' spell in Multai

लाड़ली बहना योजना से भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख की लगेगी लॉटरी!

Multai Exit Poll : (बैतूल)। जिले की दूसरी हॉट सीट मुलताई में भी सांझवीर के एग्जिट पोल में भाजपा रिकार्ड मतों से चुनाव जीत सकती है। यहां हार-जीत के अंतर में बड़ा फासला होने की संभावना दिखाई दे रही है। इसी के साथ मुलताई में एक बार भाजपा तो दूसरी ओर कांग्रेस का ट्रेंड भी कायम रह सकता है। चूंकि इस सीट पर भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के सुखदेव पांसे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर है। दोनों ही उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने कमर कसी है। क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना से भाजपा को जबरदस्त फायदा पहुंचने के आसार है।

मुलताई सीट पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के मैदान में होने से सबकी नजर टिकी हुई है। चूंकि वे मासोद से भी विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस में वरिष्ठ होने के कारण सभी की नजर लगना स्वभाविक है। भाजपा ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख पर दाव खेलकर मुकाबला रोचक बना दिया है। सांझवीर टाईम्स ने अपनी टीम के साथ पिछले दिनों मुलताई नगरपालिका और ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर सटीक एग्जिट पोल करने का प्रयास किया है। इस पोल के मुताबिक कांग्रेस यहां अपना जनाधार खोते हुए दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे इस बार भाजपा की योजनाओं के चक्रव्यू में फंसकर पिछड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सबसे बड़ी जीत मुलताई से संभव

सांझवीर के एग्जिट पोल के मुताबिक मुलताई में इस बार लहर सी दिखाई दे रही है। जो स्थिति सामने आई है, उस पर यकीन करें तो मुलताई में भाजपा पांचों विधानसभा में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल कर सकती है। यहां पर जीत का फासला 13 प्रतिशत से भी अधिक हो सकता है। सांझवीर टाईम्स ने मुलताई विधानसभा के करीब 7 हजार मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा यहां लगभग 55.7 प्रतिशत वोट ले सकती है। कांग्रेस की बात करें तो उसे महज 42 प्रतिशत वोट ही हासिल हो रहे हैं। गत चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस का जनाधार कम होते दिखाई दे रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में विजेता बने कांग्रेस प्रत्याशी पांसे पिछली बार मिले वोट तक भी पहुंचते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

मुलताई नगर में भी भाजपा का जबरदस्त दबदबा

सांझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल पर यकीन करें तो भाजपा इस बार मुलताई नगर में भी पिछड़ती नजर आ रही है। दरअसल गत वर्ष निकाय चुनाव में भले ही कांग्रेस के 6 पार्षद चुनाव जीते थे, लेकिन बागियों के सहारे कांग्रेस ने विधायक सुखदेव पांसे की रणनीति के बाद नीतू परमार को अध्यक्ष का ताज पहना दिया था, लेकिन एक साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी बढ़त बरकरार रखने में कामयाब होते दिखाई नहीं दे रही है। यहां भाजपा को कांग्रेस की अपेक्षा अधिक वोट मिल सकते हैं। अनुमान के मुताबिक मुलताई नगर में भाजपा 62 प्रतिशत वोट ले सकती है, जबकि कांग्रेस को 38 प्रतिशत ही वोट मिलने के आसार है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चला भाजपा का जादू

मुलताई के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का जबरदस्त जादू चलता दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक फायदा पार्टी को मुलताई से दुनावा होते हुए घाट पिपरिया होते तक दिखाई पड़ रहा है। मुलताई से मोरखा मार्ग पर भी भाजपा, कांग्रेस की अपेक्षा काफी आगे दिखाई दे रही है। मुलताई से सालबडऱ्ी, बिरूलबाजार के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीण आगे है, लेकिन कांग्रेस बराबरी की टक्कर दे रही है। ससुंद्रा के आगे सांईखेड़ा और बिसनूर मार्ग तक भी भाजपा अच्छी स्थिति में रह सकती है। बिसनूर से मासोद होते हुए पट्टन तक कांग्रेस को थोड़ा फायदा मिलते दिखाई दे रहा है, लेकिन मुलताई से अमरावती घाट और मंगोना कला तक भाजपा, कांग्रेस से आगे रहने की संभावना है। ससुुंद्रा के आगे से नगरकोट तक भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस को फायदा मिलते दिखाई दे रहा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button