Betul Samachar: पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले अतिक्रमणकारी पर होगी एफआईआर

अतिक्रमण को व्यवस्थित करने नपा, राजस्व और पुलिस फिर उतरेंगे मैदान में

Betul Samachar: बैतूल। जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मंशा साफ है कि किसी भी छोटे व्यापारी को व्यापार से वंचित किए बिना उन्हें व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए। इसके बावजूद एक व्यापारी ने प्रशासनिक कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि अब यह कदम उसी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

नगर पालिका के सीएमओ नवनीत पांडेय ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर संबंधित व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। घटना के बाद यह भी तय किया गया है कि अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल नगर पालिका तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राजस्व और पुलिस विभाग भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पेट्रोल डालकर दबाव बनाना पड़ेगा महंगा

नगर पालिका की बाउंड्री वॉल से लेकर पुराने गेट तक सड़क के लगभग 10 फीट हिस्से पर अतिक्रमण कर जूते-चप्पल, बैग और फल-फ्रूट की दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बताया गया कि जिस व्यापारी ने आत्महत्या का प्रयास किया, उसने करीब 20 फीट तक सड़क पर कब्जा कर दुकान लगा रखी थी।

जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, उसने पहले से तय योजना के तहत अपने ऊपर पेट्रोल डालकर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन आत्महत्या का प्रयास करना कानूनन अपराध है। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने कोतवाली थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है। अब यह कदम व्यापारी के लिए उल्टा साबित होता दिख रहा है।

अब चलेगा संयुक्त अभियान

अतिक्रमण की समस्या से स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में एसडीएम अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुनील लाटा और सीएमओ नवनीत पांडेय के बीच संयुक्त बैठक हो चुकी है। बैठक में निर्णय लिया कि अब नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। साथ ही, समय-समय पर मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि अतिक्रमण दोबारा न हो सके। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन स्थानों पर व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाएगा, वे स्थायी रूप से उसी स्थान पर संचालित हों और सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण न फैले।

शहर की सड़कें अतिक्रमण की चपेट में

वर्तमान में शहर की कई प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण फैला हुआ है। कोतवाली चौक से पेट्रोल पंप चौराहा, हाथीनाला, गंज क्षेत्र, कारगिल चौक और गेंदा चौक तक पान ठेले, मैकेनिक, फल-फ्रूट, कपड़े और जूते-चप्पल की सैकड़ों दुकानें सड़क किनारे संचालित हो रही हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना…..

पेट्रोल डालने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर के लिए कोतवाली थाने में आवेदन दिया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अब संयुक्त अमले के साथ कि जाएगी। कार्यवाही में राजस्व और पुलिस विभाग भी शामिल रहेगा।

नवनीत पांडेय, सीएमओ नपा बैतूल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button