Betul Crime : कलयुगी शिक्षक ने चार छात्राओं से किया दुराचार

Betul Crime: Kalyugi teacher misbehaved with four girl students

 

Betul Crime : (बैतूल)। ग्राम पीसाझोड़ी गांव के सरकारी माध्यमिक स्कूल के हेड मास्टर पर स्कूल की ही 4 छात्राओं से दुराचार और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत में परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर भीमराव लांजीवार बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करता था और उन्हें धमकी देता था, जिसके कारण बच्चियों ने पहले तो घर में नहीं बताया, इसके बाद एक बच्ची ने अपनी मां से बोला कि मैं अब स्कूल नहीं जाऊंगी स्कूल में सर उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं। जब बच्ची की मां स्कूल पहुंची तो और भी बच्चियों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हो रही है।

ऐसी 4 बच्चियां सामने आई हंै जिनके साथ हेड मास्टर के द्वारा गंदी हरकतें की गई है। मामले को लेकर बताया गया कि हेड मास्टर लगभग 1 साल से इन छात्राओं को अलग-अलग अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें कर रहा था। कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर भीमराव लांजीवार के खिलाफ धारा 376(3), 376(2 ), 354 और 506 और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

निशा का दावा: आरएसएस-भाजपा के लोगों ने पार्टी में आने का निमंत्रण दिया डिप्टी कलेक्टर का भाजपा में जाने से इंकार, कहा- जिन्होंने इतना परेशान किया, कैसे भूलूंगी फोटो बैतूल। छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि आरएसएस और भाजपा के लोग उन्हें भाजपा ज्वाइन कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।

उन्हें कहा जा रहा है कि भाजपा ज्वाइन कर लो, टिकट भी मिल जाएगी और राज्य शासन से इस्तीफा भी मंजूर हो जाएगा। बकौल निशा उन्होंने इस तरह के आफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। जहां आत्मसम्मान की बात आती है, वहां समझौता नहीं किया जा सकता है।

यानी निशा ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वे किसी भी हालत में भाजपा ज्वाइन नहीं करेगी, लेकिन आरएसएस और भाजपा के ऐसे कौन से पदाधिकारी है जो उनके संपर्क है? यह चिंतन का विषय हो सकता है, क्यों कि आमला विधानसभा से वर्तमान में एकमात्र विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे की टिकट तय मानी जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button