Betul News: 50 प्रतिशत अपार आईडी नहीं बनाने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन

Betul News: 50 percent salary of teachers who do not make Apar ID will be deducted

महज 40 प्रतिशत हो पाया है आईडी बनाने का काम

Betul News: बैतूल। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की आधार कार्ड के तर्ज पर अब अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। अब तक 50 प्रतिशत अपार आईडी का काम पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन में कटौती की जाएगी। डीपीसी कार्यालय से शिक्षकों को नोटिस जारी करने की भी तैयारियां हो गई है। कई स्कूलों में अपार आईडी बनाने का काम पिछड़ा हुआ है। अब ऐसे स्कूलों पर अधिकारी कार्रवाई करने की तैयारी में लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 2 लाख 82 हजार 705 विद्यार्थी अध्यनरत है। इन सभी विद्यार्थियों की आईडी बनाई जाएगी। आईडी बनाने का काम शुरू हुआ दो माह से अधिक का समय बीत गया है। अब तक 40 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही अपार आईडी बन पाई है। इस आईडी के माध्यम से विद्यार्थी की संपूर्ण जानकारी को समाहित किया जाएगा। इस आईडी नंबर के माध्यम से विद्यार्थी की संपूर्ण जानकारी को अपलोड किया जाएगा। हालांकि इस आईडी को बनाने कई प्रकार की समस्याएं भी आ रही है। अभी जिले मेें कई ऐसे स्कूल है, जिन्होंने 10 से 20 प्रतिशत ही आईडी बनाई है। अब ऐसे स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारियां भी चल रही है।

शिक्षकों का कटेगा वेतन

डीपीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिन स्कूलों में 50 प्रतिशत से कम अपार आईडी बनाई है। ऐसे स्कूल के शिक्षकों को नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त शिक्षकों के वेतन में कटौती की जाएगी। अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब अधिकारी सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। अधिकारियों के इस कड़े निर्देशों के बाद शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।

अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि हर हाल में अपार आईडी बनाने का काम अधिक से अधिक संख्या में किया जाए। अन्यथा शिक्षक कार्रवाई के लिए तैयार रहे। डीपीसी जितेंद्र भन्नारिया ने बताया कि सभी शिक्षकों को आईडी बनाने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। फरवरी तक जिन स्कूलों में 50 प्रतिशत अपार आईडी बनाने का काम नहीं हुआ है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

आईडी बनाने में कई प्रकार की आ रही परेशानी

विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के लिए कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यार्थियों के आधार कार्ड पर गलतियां है जिससे पोर्टल पर जानकारियां अपलोड नहीं हो पा रही है। विद्यार्थी अब इन गलतियों को सुधारने में लगे हैं। जब तक सारे दस्तावेजों की जानकारी एक जैसी नहीं होती है, तब तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं होगी और न ही अपार आईडी बन पाएगी। इधर कई आधार केंद्र बंद होने के कारण विद्यार्थी अपने दस्तावेजों में सुधार नहीं कर पा रहे हैं। कुछ आधार केंद्र चल रहे हैं, जिन पर भारी भीड़ लग रही है। बड़े मुश्किल से 30 से 40 लोगों के ही आधार कार्ड में सुधार हो पा रहा है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को वापस लौटना पड़ रहा है।

इनका कहना….

फरवरी तक जिन स्कूलों में 50 प्रतिशत अपार आईडी बनाने काम नहीं हुआ है। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। लापरवाह शिक्षकों का वेतन भी कटेगा।

जितेंद्र भन्नारिया, डीपीसी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button