MP National Highway: खुशखबरी, नितिन गडकरी ने एमपी को दी सौगात, नेशनल हाईवे के लिए 414 करोड़ की दी मंजूरी
MP National Highway: Good news, Nitin Gadkari gave a gift to MP, approved Rs 414 crore for National Highway

MP National Highway: केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक सौगात दी है। मध्य प्रदेश में अब नेशनल हाईवे बनने वाले हैं। नई सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। मंजूरी देने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका आभार भी जताया। अब मध्य प्रदेश में भी सड़क निर्माण होगा। नई सड़क निर्माण से मध्य प्रदेश का विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी एक नई दिशा मिलेगी।
- यह भी पढें: Budget 2025 Latest Updates: बजट में भारत के हर नागरिक की मौज, इनकम टैक्स में सरकार ने दी बड़ी राहत

MP National Highway: 414 करोड़ 84 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्य प्रदेश में सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 414 करोड़ 84 लाख रुपए की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका आभार जताया। स्वीकृति मिलने से मध्य प्रदेश के कई जिलों को इसका फायदा मिलेगा। सड़क निर्माण से एमपी के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

MP National Highway: MP-UP की कनेक्टिविटी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मंजूरी मिलने से एमपी और यूपी की कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले भी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए साढे 3000 करोड रुपए की मंजूरी दी थी। इसमें भोपाल-कानपुर इकोनामिक कॉरिडोर को फोरलाइन में बदलने के लिए यह स्वीकृति दी गई थी।




