Betul Samachar: बैतूल जिले में 7 फर्नीचर मार्ट पर छापा, अवैध सागौन और फर्नीचर का जखीरा जब्त, 5 को किया सील

Betul Samachar: 7 furniture marts raided in Betul district, stock of illegal teak and furniture seized, 5 sealed

Betul Samachar: बैतूल में वन विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के 7 फर्नीचर मार्ट पर छापा मारा गया है। यहां से बड़ी मात्रा में अवैध सागौन और फर्नीचर जप्त किए गए हैं। वन विभाग की टीम ने 5 फर्नीचर मार्ट को सील भी कर दिया है। यह कार्रवाई बैतूल के अलावा शाहपुर, सारणी और भौंरा में की गई है। फर्नीचर मार्ट पर एक साथ की गई इतनी कार्रवाई से जिले में सागौन का अवैध रूप से धंधा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Betul Samachar: बैतूल जिले में 7 फर्नीचर मार्ट पर छापा, अवैध सागौन और फर्नीचर का जखीरा जब्त, 5 को किया सील

अवैध सागौन जब्त

इस कार्रवाई में प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी बैतूल विनोद जाखड़ (आईएफएस), उपवनमंडलाधिकारी सारनी अजय वाहने, उपवनमंडलाधिकारी शाहपुर उत्तम सिंह सस्तिया के नेतृत्व में सारनी, भौंरा और शाहपुर रेंज के परिक्षेत्र अधिकारियों सहित वृत्त स्तरीय उड़नदस्ता स्टाफ की सात टीमें शामिल रहीं। भारतीय वन अधिनियम 1927, मप्र विनिर्दिष्ट वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1959 और काष्ठ चिरान अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई की गई।

शाहपुर के भैयावड़ी स्थित आर्यन फर्नीचर मार्ट में जांच के दौरान 11 नग सागौन चरपट और अवैध अर्धनिर्मित फर्नीचर पास के घर में चारे के बीच छिपाकर रखा मिला। इसे तुरंत जब्त कर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया और मार्ट को सील कर दिया गया।

शाहपुर के विजय फर्नीचर मार्ट की जांच के दौरान पता चला कि अवैध सागौन चरपट पास के खेत में छिपाकर रखा गया था। इसे जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और फर्नीचर मार्ट को सील कर दिया गया।

हुई कड़ी कार्रवाई

भौंरा स्थित सुभद्रा फर्नीचर मार्ट और शाहपुर स्थित वर्तिका फर्नीचर मार्ट को आवश्यक रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी के कारण सील किया गया। वहीं, सोहागपुर ढाना स्थित प्राची फर्नीचर मार्ट को अवैध रूप से चिरान के लिए चैन सॉ का उपयोग करने के कारण सील कर दिया गया।

अहम भूमिका

इस छापेमारी में 2023 बैच के परिवीक्षाधीन आईएफएस अधिकारी जयप्रकाश और आकाशपुरी गोस्वामी भी शामिल रहे। वन विभाग के इस कड़े कदम से अवैध रूप से सागौन के व्यापार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button