Betul Fire News: Video: थाने के पास पटाखे की चिंगारी से जूते- चप्पल सहित 4 दूकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Betul Fire News: Sparks from firecrackers caused massive fire in 4 shops including shoes and slippers near the police station, goods worth lakhs burnt to ashes.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बड़ी जनहानि टली, लेकिन लोगों में आक्रोश

Betul Fire News: आमला। दिवाली के त्यौहार की रात आमला में पुलिस थाने के पास स्थित जूते-चप्पल सहित चार दुकानों में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस बल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखों की चिंगारी से आग भड़की, जिसने पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दुकान में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दुकानों को पहले प्रशासन ने अतिक्रमण के कारण हटाया था, लेकिन बाद में पुनः लगवा दिया गया। आग लगने का स्थान शासकीय अस्पताल के बिलकुल पास है, जिससे मरीजों और परिजनों में भी दहशत फैल गई।

लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि आमला तहसीलदार ऋचा कौरव मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहतीं और बैतूल से आमला अप-डाउन करती हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आगजनी की घटना की जांच में जुटा है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button