Vande Bharat Express: खुशखबरी, एमपी को मिली सौगात, जल्द ही एक और दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस 

Vande Bharat Express: Good news, MP gets another gift, another Vande Bharat Express will run soon

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश को एक और सौगात मिली है। एमपी में बहुत जल्द ही एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के बीच दौड़ेगी। मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दो शहरों के बीच की दूरी लगभग 410 किलोमीटर है।

वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर और रायपुर के बीच चलने वाली है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच मात्र 7 घंटे में सफर तय करेगी। यह ट्रेन चलने से दोनों राज्य के बीच आने जाने में सुविधा होने के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी होगा।

Vande Bharat Express: दोनों राज्यों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दो शहरों के बीच मध्य प्रदेश नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। यह ट्रेन संस्कारधानी के जबलपुर से होकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक सफर तय करेगी।

Vande Bharat Express: खुशखबरी, एमपी को मिली सौगात, जल्द ही एक और दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस 

Vande Bharat Express: 410 किलोमीटर का सफर तय करेगी

जबलपुर और रायपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गोंदिया से होकर जाएगी। जबलपुर और रायपुर जाने के लिए दो रेल मार्ग है। पहला कटनी, शहडोल और बिलासपुर से होकर जाता है तथा दूसरा गोंदिया से होकर जाता है। ट्रेन जबलपुर से निकालकर नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया से होते हुए रायपुर तक 410 किमी का सफर तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे में जबलपुर से रायपुर की यात्रा पूरी करेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button