Betul Samachar: बेलेंस वाइट टॉपिंग सड़क में संशोधन, अब शिवाजी से लल्ली चौक तक होगा डामरीकरण

Betul Samachar: Amendment in balance white topping road, now asphalting will be done from Shivaji to Lalli Chowk.

तीन करोड़ की लागत से होगा निर्माण, पूरी प्रक्रिया को भोपाल से दिया जा रहा अंजाम

Betul Samachar: बैतूल। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली बहुप्रतीक्षित वाइट टॉपिंग सड़क के निर्माण में विभाग ने संशोधन किया है। पहले यह सड़क महाजन चौक, काशी तालाब, अंबेडकर चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए लल्ली चौक तक बनाई जानी थी, लेकिन लल्ली चौक से कोतवाली के बीच सड़क का पेंच फंस जाने के बाद अब निर्माण कार्य संशोधित किया है।

निर्माण कार्य में कलेक्ट्रेट होते हुए लल्ली चौक से शिवाजी चौक तक डामरीकरण और शिवाजी चौक से अशोक साबले चौक तक वाइट टापिंग सड़क बनाई जाएगी। जानकारी मिली है कि टेंडर आदि की प्रक्रिया भोपाल से ही संपादित की गई है, क्योंकि नई तकनीक से बनाई जा रही इस सड़क के निर्माण को लेकर लोकल के ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई थी । सड़क निर्माण का कार्य गुजरात की किसी कन्स्ट्रक्शन कम्पनी को दिया गया है।

ज्ञात हो कि कोतवाली मार्ग पर लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल की पहल पर यह संशोधन किया गया है। आने वाले समय में इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को एक उत्कृष्ट सड़क की सौगात मिल जाएगी।

3 करोड़ की लागत से बननी है 2 किलोमीटर सड़क

नई तकनीक के आधार पर बनने वाली इस सड़क को पहले महाजन चौक से कलेक्टर कार्यालय होते लल्ली चौक तक बनाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अचानक लल्ली चौक कोतवाली मार्ग के खस्ताहाल होने और लोगों की परेशानियों को देखते विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने इसी तकनीक से इस सड़क का भी निर्माण किए जाने के लिए नपा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

इसके बाद नपा ने यह मार्ग पीडब्ल्यूडी के आधिपत्य में दे दिया है। टेंडर आदि की प्राथमिक प्रक्रिया होने के साथ ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के बीच एग्रीमेंट भी जल्द ही हो जाएगा। बताया जा रहा है कि संभवत: फरवरी माह के अंत तक सड़क का निर्माण शुरू भी कर दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट मार्ग का होगा डामरीकरण

पूर्व में वाइट टापिंग सड़क महाजन चौक कलेक्ट्रेट मार्ग होते लल्ली चौक तक एकजाई बनाई जानी थी, लेकिन अब पहले चरण में लल्ली चौक से कोतवाली थाना चौक तक 500 मीटर लंबाई की सड़क बनाई जाएगी। दूसरे चरण में शिवाजी चौक से अंबेडकर चौक, चौपाटी होते हुए अशोक साबले चौक तक करीब 800 मीटर सड़क का निर्माण होगा। चूंकि कुल दो किमी की सड़क बनाई जानी है।

शेष 800 मीटर तक इस सड़क को आगे भी बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा शिवाजी चौक, कलेक्ट्रेट लल्ली चौक मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा, क्योंकि यहां कई जगहों पर पर्याप्त स्पेस नहीं होने के कारण तकनीकी समस्याएं भी निर्मित हो रही हैं।

विधायक हेमन्त खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से बनने वाली इस सड़क के बन जाने के बाद सबसे ज्यादा राहत लल्ली चौक से कोतवाली थाने के बीच रहने वाले हजारों स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों को मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से लोग खस्ताहाल सड़क और उड़ती धूल से परेशान हैं।

इनका कहना…

वाइट टापिंग सड़क निर्माण कार्य संशोधित किया गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया भोपाल से ही हुई है। गुजरात की किसी कम्पनी को टेंडर दिये गए हैं।

अखिल कुमार कवड़े, इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बैतूल

लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण में संशोधन किया गया है। लल्ली चौक से कोतवाली मार्ग पर वाइट टापिंग बनने के बाद करीब 20 वर्षों तक लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

हेमंत खंडेलवाल, विधायक बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button