Betul Samachar: बारिश का धमाकेदार आगाज, त्यौहारों से धर्ममय हुआ जिला
Betul Samachar: Rain started with a bang, the district became religious with festivals

राजनीति में भी मची रही उथल-पुथल, उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला टाई
Betul Samachar: बैतूल। जुलाई,अगस्त और सितंबर माह में बारिश का धमाकेदार आगाज हुआ, लेकिन समय बीतने के साथ रफ्तार धीमी होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हालांकि बारिश का कोटा पूरा होने से थोड़ी राहत जरूर मिली।
इन तीन माह में अनेक त्यौहारों का आगाज हुआ, इससे पूरा जिला धर्ममय हो गया। राजनीति में भी उठा-पटक मची रही। जिले के दो निकायों में उपचुनाव हुए। यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच 1-1से टाई पर रहा। बैतूल नपा ने इतिहास रचते हुए 102 स्कूलों के 13 हजार स्कूली विद्यार्थियों से एक साथ स्वच्छता का पाठशाला का आयोजन किया।
जुलाई
1 जुलाई: देश में नए कानून का आगाज, जिले में कोतवाली थाना में पहला मामला दर्ज, पंडित प्रदीप मिश्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर थाने में शिकायत दर्ज, थाना क्षेत्र के सेलगांव में पानी निकासी को लेकर विवाद में महिला की हत्या।
2 जुलाई: मुलताई में अधिकारी के रिटायरमेंट पार्टी के कारण दुराचार का शिकार महिला 10 घंटे थाने में बैठी, मचा बवाल, ब्रेक के बाद मानसून की दस्तक से पूरा जिला तरबतर।
6 जुलाई: प्रभातपट्टन के चिखली माल में पानी की किल्लत के बाद महिलाओं का खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन।
7 जुलाई: बैतूल नपा में निर्माण कार्य लेटलतीफी से 40 ठेकेदार को थोकबंद नोटिस, भैंसदेही के झिरी में फंगल इंफेक्शन का कहर, सैकड़ों बच्चे और बुजुर्ग आने से हड़कंप, पाथाखेड़ा की खदान में कोलकर्मी की गर्दन पर तलवार रख डकैती।
9 जुलाई: गंज के झूलेलाल मंदिर में चोरी से समाज के लोग आक्रोशित, झमाझम बारिश से पूरा जिला तरबतर, लव मैरिज के बाद पति ने पत्नी पर कैरोसीन डालकर लगाई आग।
11 जुलाई: सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के मीरापुर के पास बाइक सहित रपटे में बहे एक युवक की मौत, दूसरे ने तैर कर जान बचाई, घोड़ाडोंगरी में तीन इंच बारिश से हाहाकार।
12 जुलाई: मुलताई में दुल्हे के लॉन में पहुंचने के पहले करंट फैला, घोड़े की चपेट में आने के बाद मौत।
14 जुलाई: जेएच कालेज का नाम बदलकर पीएम श्री जेएच कालेज हुआ, सारणी में तेंदुए के दिखने से फिर दहशत।
15 जुलाई: जिला मुख्यालय पर गंज में व्यापारी के यहां लाखों की चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद हुई।
16 जुलाई: कोतवाली थानाक्षेत्र के सावंगा में पिता ने 4 वर्षीय मासूम को जमीन पर पटकर ली जान, ब्रेक के बाद झमाझम बारिश से जिला फिर तरबतर।
17 जुलाई: पुलिस महकमे में बदलाव, आठनेर टीआई लाइन अटैच, मुलताई टीआई को गंज की कमान सौंपी। सारणी नपा को पीएम स्वनिधि में नेशनल अवार्ड।
21 जुलाई: पहली मर्तबा तेज बारिश से नदी-नाले उफने, भोपाल से बैतूल का सड़क संपर्क टूटा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गबरू शुक्ला के निधन से भाजपा में शोक
22 जुलाई: बरबटपुर के पास बारिश से रेलवे ट्रेक नीचे खिसका, बड़ा हादसा टला, सावन माह की शुरुआत से बही धर्म की बयार।
23 जुलाई: केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके के प्रयास से जिले को 198 करोड़ की परियोजना की सौगात, बरबटपुर के पास मालगाड़ी में आग से हड़कंप।
25 जुलाई: घोड़ाडोंगरी के धामई में सड़क खराब होने पर प्रसव के लिए महिला को डेढ़ किमी बैलगाड़ी पर लाए परिजन, एकलव्य शाहपुर में फर्जीवाड़े के बाद कलेक्टर के सख्त एक्शन से हड़कंप।
27 जुलाई: जिला अस्पताल में प्रसूता को समय पर इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ा, परिजनों का हंगामा।
28 जुलाई: ब्रेक के बाद सावन माह में बारिश की झड़ी से जनजीवन प्रभावित।
29 जुलाई: गुजरात की तेल फैक्ट्री में बंधक मजदूरों को कराया मुक्त।
अगस्त
1 अगस्त: शाहपुर में विधायक प्रतिनिधियों के विवाद में आने के बाद ताबड़तोड़ इस्तीफे, वरिष्ठ भाजपा नेता सदन आर्य का पार्टी से इस्तीफा।
2 अगस्त: कलेक्टर के जिला अस्पताल के निरीक्षण में खामियोंं से हड़कंप, गंज माता मंदिर में तीसरी बार चोरों की सेंधमारी से आक्रोश।
4 अगस्त: झमाझम बारिश से सतपुड़ा, घोघरी और वर्धा डैम के गेट खोलने से गेट खोले गए, खनिज विभाग ने डंपर मालिकों पर 7 लाख का जुर्माना ठोका, फोरलेन पर यात्री बस में आग लगने से हड़कंप।
5 अगस्त: 25 दिन में ही आठनेर थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित किया।
6 अगस्त: सीजेआई को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हिरासत।
7 अगस्त: आमला विधायक से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से अड़ीबाजी करने वाला युवक पकड़ाया।
8 अगस्त: केंद्रीय मंत्री उइके के प्रयास से जलाशयों के लिए 35 करोड़ की राशि स्वीकृत।
9 अगस्त: मुर्गी चौक में कबाड़खाने में मिले मिसाइल लांचर से पूरा क्षेत्र सील किया, महाकाल के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो मुलाई के पास पलटी।
12 अगस्त: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भैंसदेही पहुंचे,सौगातों का पीटारा खोला, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही आशा कार्यकर्ताओं का वाहन चाटू खाड़ी के पास पलटा, दो दर्जन घायल, डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से हड़कंप।
15 अगस्त: जिले में स्वाधिनता दिवस की धूम, प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मुख्य समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।
17 अगस्त: बैतूल के सुभाष वार्ड में 6वीं के छात्र का अपहरण का प्रयास विफल, पत्रकार को धमकाने वाले सब इंस्पेक्टर को एसपी ने लाइन अटैच किया।
19 अगस्त: रक्षाबंधन की जिले में धूम।
21 अगस्त: पहली बार जिले में एयर एंबूलेंस से एक गंभीर मरीज को भोपाल भेजा, आरक्षण को लेकर भारत बंद का बैतूल में असर नहीं।
22 अगस्त: पाथाखेड़ा में बड़ा जुआ पकड़ाया, हजारों की राशि बरामद।
23 अगस्त: सीएम हेल्पलाइन में बैतूल डूडा प्रदेश में 12वीं बार नंबर वन
24 अगस्त: शाहपुर में बस में विवाद के बाद दो महिलाओं का मामला धर्मांतरण में बदला, हिंदू संगठनों ने थाना घेरा, पाथाखेड़ा में नाम बदलकर युवती के साथ रेप पर हिंदू संगठन संगठन ने चौकी का घेराव किया।
25 अगस्त: बारिश से सतपुड़ा डैम के सात गेट खोले, शहर में डीजे की दुकान पर लाखों की सेंधमारी।
26 अगस्त: कोतवाली थाना के हिवरखेड़ी में जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला की गला काटकर हत्या, जिले भर में जन्माष्टमी की धूम।
27 अगस्त: भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव जन अभियान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया।
28 अगस्त: कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल में टटली नब्ज।
29 अगस्त: सोनाघाटी में चावल से भरा ट्रक पकड़ाया।
31 अगस्त: बैतूलबाजार थानाक्षेत्र के गोराखार में मंदिर से चोरी करने वाला युवक पकड़ाय, भोपाल से चोरी ट्रक शाहपुर में बरामद।
सितंबर
1 सितंबर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। बानूर में किराना दुकान से हजारों की चोरी।
2 सितंबर: जिलेभर में अगले दिन पोला पर्व की धूम।
3 सितंबर: विधायक हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओंने सेवा दिवस के रूप में मनाया, भैंसदेही पुलिस का जुएं के अड़़डे पर छापा।
4 सितंबर: बुआ-भतीजी के साथ दुराचार के मामले ने तूल पकड़ा, खाद्य एवं औषधी विभाग ने 6 फलों के गोडाउन पर छापा मारा।
6 सितंबर: गंज बसस्टैंड पर चौथी बार दुकान में चोरी, नाराजगी के बाद व्यापारी विधायक से मिले, बोरदेही में जुआरियों से पचास हजार लेने वाले टीआई सांझवीर की खबर के बाद लाइन अटैच।
7 सितंबर: 10 दिवीसय गणेश उत्सव की शुरुआत, बडोरा मार्ग पर टवेरा ने बाइक सवार को रौंध, एक की मौत दूसरा घायल। भीमपुर ब्लाक में टवेरा नदी में गिरी, ग्रामीणों ने रेस्कयु किया।
9 सितंबर: बैतूल के गांधी वार्ड में उपचुनाव के लिए प्रचार थमा, मोती वार्ड में जुआ खेलते 9 लोग पकड़ाए।
10 सितंबर: बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के बालाजी-रायलग्रीन सिटी में चोरों का आंतक, पांच घरों में धमाचौकड़ी लोगों के जागने से भागे, सारणी में बीसी चलाने वाले युवक ने आत्महत्या की।
11 सितंबर: जिले में निकाय चुनाव में मतदान हुआ, भैंसदेही के सिरजागांव में 2 लाख महुआ लहान नष्ट,
12 सितंबर: दो निकाय उपचुनाव के परिणाम आए बैतूल के गांधी वार्ड में आठनेर में कांग्रेस की जीत, सांझवीर के एग्जिट पोल की फिर चर्चा।
14 सितंबर: बैतूल पुलिस ने युवक से अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा।
15 सितंबर: पारधी ढाना सोनाघाटी में बलवा, पुलिस ने 11 लाखें को पकड़ा।
16 सितंबर: गंज थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में धर्मांतरण पर दो महिलाएं और एक युवक हिरासत।
17 सितंबर: अनंत चर्तुदशी की जिले भर में धूम।
18 सितंबर: जादू टोने के शक में चोपना में दो बुजुर्गों की हत्या की पुलिस ने किया खुलासा, शाहपुर पुलिस ने दो युवकों को कट्टे के साथ पकड़ा।
19 सितंबर: गणेश विसर्जन के दौरान भीड़े दो गुट, गंज में जमकर चलेग तलवार और चाकू।
20 सितंबर: किसान न्याय यात्रा के बहाने, कांगे्रसियों का हल्ला बोला, बडोरा से निकली ट्रैक्टर रैली कलेक्ट्रेट पहुंची , पीएम स्वनिधि योजना में बैतूल नपा को अवार्ड।
21 सितंबर: भैंसदेही के थपोड़ा में छात्रावास के वाशरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से बवाल।
23 सितंबर: शाहपुर क्षेत्र के ट्रायबल स्कूल में दसवीं की छात्रा गर्भवती निकली, हड़कंप के बाद जांच करने पहुंची टीम।
26 सितंबर: भौंरा में बस खड़ी करने के विवाद में बाजार बंद, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, अतिक्रमण को लेकर बैतूल नपा के सम्मेलन में कांग्रेसी पार्षदों का हंगामा, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ बैतूल में दो युवक पकड़ाए।
28 सितंबर: नाम बदलकर 13 वर्ष की नाबालिग से रेप, धर्मांतरण के आरोप के बाद हिंदू संगठनों ने शाहपुर थाने में बवाल।
29 सितंबर: पाथाखेड़ा में सेवानिवृत्त कोलकर्मी के आवास पर दस लाख की डकैती से दहशत।
30 सितंबर: बैतूल नपा इतिहास रचा, एक साथ 102 स्कूलों के 13 हजार बच्चों ने पढ़ा स्वच्छता का पाठ, जिले के कई हिस्से में भूकंप के झटके से हड़कंप, आमला विधायक ने पीएचई अधिकारियों को सरकारी योजनाओं पर लगाई फटकार।


