Betul khabar: लोहिया वार्ड में जले भगवा झंडे, सुबह-सुबह बढ़ा तनाव

मौके पर पुलिस बल तैनात, कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Betul khabar: बैतूल। शहर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया वार्ड में शुक्रवार देर रात अज्ञात तत्वों द्वारा भगवा झंडों में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। आगामी हिन्दू सम्मेलन को लेकर वार्ड की गलियों और प्रमुख चौराहों पर भगवा ध्वज लगाए गए थे, जिनमें से एक स्थान पर कुछ झंडों को जलाने की घटना सामने आई।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा, गंज थाना प्रभारी तथा प्रशिक्षु डीएसपी शिफा हाशमी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कैमरों की मदद से आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया है।

जले हुए झंडे देखकर फैला तनाव, हिन्दू समाज में आक्रोश

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब जले हुए भगवा झंडे देखे तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए गंज थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि इस मामले में आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को एक कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना को रात के समय अंजाम दिया गया था। आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना स्थल के समीप मस्जिद होने के कारण प्रशासन पूरे मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए हर पहलू पर निगरानी बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकी जा सके।

कलेक्टर को मिली थी सबसे पहले सूचना

संदिग्धों द्वारा झंडे जलाए जाने की सूचना सबसे पहले कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को अवगत कराते हुए एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह को मौके पर भेजा। एसडीएम बैतूल ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है।

हिन्दू संगठनों में नाराजगी, ज्ञापन देने की तैयारी

घटना के बाद हिन्दू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के जिला अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने, कानून व्यवस्था में सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

इनका कहना….

इस मामले में आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 वीरेंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button