Betul News: बाघों की निगरानी के लिए बढ़ाए ट्रेप कैमरे, दो टीमों रख रही नजर
Betul News: Trap cameras increased to monitor tigers, two teams are keeping an eye

5 मवेशियों के शिकार के बाद अलर्ट हुआ वन विभाग
Betul News: बैतूल। पिछले दिनों सारणी परिक्षेत्र के ग्राम पूंजी में एक साथ पांच मवेशियों के शिकार के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। टाइगर रिजर्व से जुड़े होने की वजह से मवेशियों के शिकार के पीछे बाघों के होने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद से ही अधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मचारी दिन रात क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। उत्तर वन मंडल के डीएफओ नवीन गर्ग ने बताया की, मवेशियों के शिकार के तत्काल बाद ही कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया था।
जांच मे बाघों के मूवमेंट की पुष्टि हुई थी। इसके बाद टाइगर रिजर्व से जुड़े जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी गई थी। मंगलवार जंगलों में ट्रेप कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। सर्चिंग के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। वन्य जीव बाघों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र में बाघों के मूवमेंट के चलते आस पास स्थित ग्रामों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को भी सावधान रहने के किए कहा गया है। ग्रामीणों को यह भी समझाइश दी है कि जब तक खतरा टल न जाए मवेशियों को चराई के लिए जंगलों में न ले जाएं।




