Betul News: रविन्द्र आत्महत्या मामले में बैंक से आरोपियों के डाटा खंगालने का काम तेज
Betul News: In the Ravindra suicide case, the work of scanning the data of the accused from the bank intensifies.

एक टीआई की बैंक में ही ड्यूटी लगाई, एक आरोपी की संपत्ति की जानकारी मिली, दिवंगत नेता की श्रद्धांजलि पर उमड़ी भीड़
Betul News: बैतूल। सारनी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र देशमुख की तथाकथित आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच से स्पष्ट हो गया है कि मामले में आरोपी बनाए गए लोगों की अग्रिम जमानत आसानी से नहीं होगी। पुलिस ने आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट के आधार पर गुरुवार से सभी आरोपियों का बैंक डाटा खंगालने का काम शुरु किया है। यह सिलसिला सारनी की एसबीआई बैंक में दूसरे दिन भी जारी रहा। एसपी की सख्त हिदायत के बाद आरोपियों की धरपकड़ तेज है, वहीं बैंक में भी डाटा खंगालने के लिए एक टीआई की ड्यूटी लगाई गई है।
संभावना है कि शाम तक भाजपा नेता के मामले में आरोपी बनाए गए सभी लोगों के बैंक डाटा सामने आ जाएगा। इसके बाद पुलिस अपनी जांच में तेजी ला लेगी। इस बीच खबर है कि चल-अचल संपत्तियों की जानकारी में अब तक एक आरोपी का डाटा पुलिस तक पहुंच गया है। शेष आरोपियों का डाटा राजस्व के पटवारी पुलिस को सौंपने वाले है। उधर, 7 अक्टूबर को आत्महत्या करने वाले दिवंगत और लोकप्रिय भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख की गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में बड़ा जनसमुदाय उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों की आंखे नम हो गई।
ब्लैकमेल से परेशान होकर अपनी ही पार्टी के दो बड़े नेता रंजीत सिंह और प्रकाश शिवहरे समेत 10 लोगों को आरोपी बताकर आत्महत्या करने वाले मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र देशमुख के प्रकरण में दो आरोपियों को छोड़ शेष को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि एसपी निश्चल एन झारिया के मार्गदर्शन में कई टीम आरोपियों को पकड़ने में लगी है। 6 पेज के सुसाइड नोट में भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख ने लगभग 14 लोगों के नामों का जिक्र किया है। इनमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी किया, लेकिन 8 लोग अभी भी फरार है। सभी आरेपियों की अग्रिम जमानत भी अदालत से खारिज हो गई।
इस बीच एसपी ने सख्ती अपनाते हुए गुरुवार को सारनी में खुद अपने हाथों में कमान लेते हुए बैंक से सभी के लेनेदन की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए। इतना ही नहीं राजस्व विभाग के पटवारियों से आरोपियों की चल-अचल संपत्ति के रिकॉर्ड भी हासिलन किए जा रहे है। यह प्रक्रिया यही नहीं थमी। शुक्रवार भी एसपी के निर्देश पर एक टीआई और कुछ कर्मचारियों को एसबीआई सारनी में आरोपियों का डाटा खंगाल रहे है। शाम तक आरोपियों के लेनदेन की जानकारी पुलिस तक पहुंच सकती है।
सबूत मिलने पर पुलिस कसेगी शिंकजा
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों के बैंक खातों के लेनदेन और चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है। यह जांच पूरी होने के बाद पुलिस आरोपियों पर बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। लेनदेन के सबूत मिलने पर पुलिस न्यायालय में पेश कर सकती है। चूंकि आरोपियाों की बैतूल से जमानत निरस्त हो गई है।
अब जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जानत के प्रयास हुए तो पुलिस जमानत जमानत के दौरान अपना पक्ष मजूबती से रखेगी। इससे आरोपियों की जमानत निरस्त हो सकें। एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा है, इसलिए जांच बारीकी से की जा रही है। एसपी ने बताया कि यह जांच पूरीर होते ही सुसाइड नोट में छोड़े गए शेष लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
श्रद्धांजलि में उमड़ा सैलाब
भाजपा के दिवंगत नेता रविन्द्र देशमुख कितने लोकप्रिय थे। इस बात का अंदाजा शुक्रवार को उनके तेरव्ही और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। सैकड़ों की तादात में जनसमुदाय लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा के पूर्व जिला प्रभारी सुजीत जैन, सारनी नपाध्यक्ष किशोर बरदे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
- यह भी पढ़ें : Betul Ki Khabar: रेलवे ने घटाई अग्रिम रिजर्वेशन की मियाद




