Political Earthquake : शैलू कुंभारे के पोस्टर वार से राजनीतिक भूचाल

Political Earthquake : Political earthquake due to Shailu Kumbhare's post war

केंद्र और भाजपा सरकार की तारीफों के पुल बांधे, पोस्टरों से जिले के नेताओं की फोटो गायब

Betul Samachar : शैलू कुंभारे के पोस्टर वार से राजनीतिक भूचालPolitical Earthquake : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव निकट आते ही राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी जमावट करने में लगे है। हालांकि इनमें से कुछ नेता ऐसे भी है, जो केवल पार्टी हित में रहकर अपना काम करने में लगे हैं। जिला पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अपनी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे वार्ड क्रमांक दो के सदस्य शैलू कुंभारे भी पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही झंडा बुलंद किए है। श्री कुंभारे के समर्थकों ने बैतूल से लेकर आठनेर सहित पूरी विधानसभा में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के तरीफों में पोस्टर लगाकर हलचल मचा दी है। सरकार की तारीफ वाले पोस्टरों में जिले का कोई भी नेता स्थान नहीं बना पाया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। हालांकि कुंभारे इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि पार्टी की गाइडलाइन और निर्देशों पर ही चलकर पालन कर रहे हैं।

कुंभारे के बारे में कहा जाता है कि वे कुनबी समाज का बैतूल विधानसभा में एक बड़ा चेहरा है। बैतूल की राजनीति में पूर्व सांसद हेमंत खंडेवाल ही पिछले चुनाव में उनकी सक्रियता को देखते हुए चर्चित वार्ड क्रमांक दो की जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार बनाया था। खंडेवाल के भरोसे पर उतरते हुए उन्होंने बैतूल विधायक निलय डागा के करीबी सहयोगी और चर्चित चेहरे नारायण सरले को बुरी तरह से पराजित किया था। इसके बाद वे भाजपा की राजनीति में धूमकेतू की तरह उभर कर सामने आए। इन एक वर्षों में उन्होंने अपनी सक्रियता बरकरार रखी है। संगठन के अनुसार युवाओं की लंबी फौज के साथ वे पूरे विधानसभा क्षेत्र में सहभागित निभाते नजर आ रहे हैं।

अचानक पोस्टरवार से बने सुर्खियों में

बैतूल विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह इन दिनों शैलेंद्र कुंभारे के पोस्टर छाए हुए हैं। पोस्टर पर मेरी सरकार, अच्छी सरकार, अच्छी सरकार, भाजपा सरकार और अबकी बार, 200 पार, हर बार, भाजपा सरकार की बात लिखी है। इस पोस्टर में ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा भाजपा का चुनाव चिन्ह फूल अंकित है। वहीं शैलेंद्र कुंभारे की बड़ी फोटो लगी है। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इन पोस्टरों में जिले के सांसद, पूर्व सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री समेत अन्य की तस्वीर पूरी तरह से गायब है, इसलिए तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

दावेदारी से भी जोडक़र देख रहे

सूत्र बताते हैं कि कुंभारे समर्थकों द्वारा गांव-गांव में पोस्टर चस्पा कर 200 पार, भाजपा सरकार का नारा दिया गया। पूरे ग्रामीण अंचलों में कुंभारे के पोस्टर खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके एक समर्थक ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि शैलू कुंभारे कुनबी समाज का बड़ा चेहरा है। पार्टी ने अब तक कुनबी समाज को मौका नहीं दिया। भाजपा को जबरदस्त फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से शैलेंद्र के समर्थन में पोस्टर चस्पा किए गए हैं। उन्हें भी उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कुंभारे अपनी किसी भी तरह की उम्मीदवारी से इंकार कर चुके हैं। सनद रहे कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग पचास हजार मतदाता कुनबी समाज के बताए जा रहे हैं।

पहले भी बटोरी सोशल मीडिया पर सूर्खियां

यह पहला मौका नहीं है जब पोस्टर वार कर जिला पंचायत सदस्य और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शैलेंंद्र कुंभारे चर्चा में हो। इसके पहले भी उन्होंने अपनी सोशल मीडिया की एक पोस्ट खूब सूर्खियां बटोरी थी। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा था कि महेनत से कमाई गई पंूजी, चरण वंदना की अपेक्षा कई गुनी अच्छी होती है।

उनकी इस पोस्ट के भी कई मायने निकाले गए थे। इसके बाद उन्होंने अगली पोस्ट में आज भी हमे हारी हुई बाजी खेलना पसंद है, क्योंकि हम तकदीर से ज्यादा खुद पर भरोसा करते हैं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अंदाजा लगाना छोड़ दो मेरे बारे में, तुम सिर्फ उतना ही जानते हो, जितना मैंने बता रखा है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा वाली पोस्ट कर पार्टी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। राजनैतिक प्रेक्षक इसे विधानसभा से उनकी दावेदारी से भी जोडक़र देख रहे हैं।

इनका कहना….

पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बैठकों में दिए निर्देशों का पालन करते हुए सरकार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए। युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष होने के नाते यह पोस्टर लगाए गए। इसके कोई राजनैतिक मायने नहीं है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, सिर्फ पार्टी की बात करता हूं।

शैलेंद्र कुंभारे, जिपं सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button