Betul Samachar: पोल शिफ्टिंग के काम में ठेकेदारों का पेंच

Betul Samachar: Contractors' problem in pole shifting work

सीएमओ ने किया निरीक्षण, इलेक्ट्रिशियन और सड़क बनाने वाले ठेकेदार के बीच सहमति नहीं बनने से काम लेटलतीफ

Betul Samachar:  बैतूल। बसस्टैंड से लल्ली चौक तक शेष बचे टूलेन का काम एक बार फिर अटक गया है। इस बार इलेक्ट्रिक और सड़क बनाने वाले ठेकेदार के बीच सहमति नहीं बन रही है। इस बीच सोमवार एक बार फिर सीएमओ ने नपा की टीम के साथ निरीक्षण कर सड़क का काम शुरू करने की हिदायत दी है। इससे पहले इलेक्ट्रिशियन और सड़क बनाने वाले ठेकेदार के साथ बैठक आहूत की जाएगी। तर्क दिया जा रहा है कि सड़क जाम न हो और एक तरफ से पोल शिफ्टिंग समेत सड़क का काम शुरू हो जाए, लेकिन सड़क बनाने वाले ठेकेदार इससे सहमत नहीं है।

सड़क निर्माण में देरी होने से विधायक हेमंत खंडेलवाल भी नाराज बताए जाते हैं। उनके पास लगातार शिकायतें पहुंच रही है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीएमओ को इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, नपा के उपयंत्री जतिन पाल, विद्युत शाखा प्रभारी अमित सक्सेना के साथ नपा की पुरानी सराय से लेकर लल्ली चौक तक सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे।

सीएमओ ने अधीनस्थ अमले को शीघ्र ही काम शुरू करने की हिदायत दी, लेकिन अमले ने यह बताया कि इलेक्ट्रिशियन और रोड ठेकेदार के बीच सहमति नहीं होने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके बाद निर्णय लिया कि जल्द ही दोनों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्णय के बाद आगे की रणनीति पर काम होगा।

यह हो रहे हैं प्रयास

दरअसल बसस्टैंड से लल्ली चौक तक का यह क्षेत्र व्यवस्तम है। एक साथ कुल 14 पोल को दोनों ओर से हटाने का काम शुरू किया तो यातायात अवरूद्व हो सकता है, इसलिए इलेक्टिशियन ने तर्क दिया है कि दाहिनी ओर से पोल हटाकर सड़क का काम शुरू कर दिया जाए। इससे एक ओर का मार्ग खुला रहेगा, दूसरी और पोल शिफ्टिंग के साथ निर्माण कार्य शुरू हो जाएगी, लेकिन सड़क बनाने वाले ठेकेदार इस तर्क से सहमत नहीं है। उनका मानना है कि पहले भी मुल्ला पेट्रोल से बसस्टैंड तक सड़क के काम के दौरान भी यातायता अवरूद्ध नहीं हुआ है।

इसलिए दोनों ओर से सड़क बनाई जा सकती है। दोनों ठेकेदारों के बीच सहमति न बनने से नपा भी पोल शिफ्टिग का काम शुरू नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि दशहरा होने के बाद ही बसस्टैंड से नपा तक पोल शिफ्टिंग हो पाएगी।

इनका कहना…..

सीएमओ साहब ने सोमवार पोल शिफ्टिंग के लिए निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिशियन और ठेकेदार के साथ बैठक आहूत कर शिफ्टिंग का काम किया जाएगा।

अमित सक्सेना, विद्युता शखा प्रभारी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button