Betul Samachar: भौंरा में बस खड़ी करने के विवाद, विरोध में बाजार बंद
Betul Samachar: Controversy over parking bus in Bhaunra, market closed in protest

हिंदू संगठन की नाराजगी के बाद पुलिस बल तैनात, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी नाराजगी बरकरार
Betul Samachar: बैतूल। भौंरा में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे से मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में गुरुवार को भौंरा का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। हिन्दू संगठन के कुछ युवकों ने ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकरने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक भौंरा बस स्टैंड पर दुकान के सामने बस खड़ी किए जाने को लेकर एक विशेष समुदाय के लोगों ने राघवेन्द्र मालवी के साथ विवाद कर मारपीट की गई। घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया।
इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बावजूद भी विवाद नहीं थम रहा है। अब यह विवाद बड़ा रूप लेते जा रहा है। विवाद को लेकर हिन्दू संगठनों के लोगों ने भौंरा बाजार बंद रखकर विरोध जताया है। बताया गया कि एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों द्वारा गांव को श्मशान बना देने की बात कही थीं, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

अवैध दुकानों को हटाने की मांग
ग्रामीण और हिन्दू संगठनों के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा बाजार में मटन-चिकन की दुकानें अवैध रूप से संचालित की जा रही है, इन्हें हटाया जाएं। पंचमुखी गणेश मंदिर के सामने अवैध रूप से बाउंउ्रीवाल का निर्माण किया है। सरकारी अस्पताल के पीछे वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इन लोगों को हटाने की कार्रवाई की जाएं।
अवैध कब्जा कर कुछ लोग गांव के लोगों को धमका रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि घटना की पुनरावृत्ति ना हो। भौंरा बंद के दौरान किसी प्रकार से कोई बड़ा विवाद ना हो जाएं, जिसे देखते हुए विधायक गंगा बाई उइके, एसडीएम अभिजीत सिंह तहसीलदार, एसडीओपी मयंक तिवारी, थाना प्रभारी जयपाल इनवाती मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर लोगों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
इनका कहना…
कुछ दिन पहले एक व्यक्ति के साथ एक विशेष समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई हो चुकी है। घटना को लेकर गुरुवार को बाजार बंद रखकर विरोध जताया। एहतियात बरतते हुए मौके पर पुलिस जवानों को तैनात किया है।
जयपाल इवनाती, टीआई, शाहपुर
यह भी पढ़े: Nal-Jal Yojana : ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनी नल- जल योजना




