Betul Samachar: बालक के अपहरण मामले में अब तक सुराग नहीं,
Betul Samachar: No clue yet in child kidnapping case,

नाराज सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज ने एसपी से मिलकर जताई नाराजगी
Betul Samachar: बैतूल। आमला के सुभाष वार्ड मेंं एक बालक का अपहरण करने का प्रयास किया था। इस घटना में अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने से नारजा लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज युवा संगठन ने बैतूल पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।
सौंपे ज्ञापन में बताया कि फुलचंद नारे के नाबालिक पुत्र की 16 अगस्त को अज्ञात 3 व्यक्तियों द्वारा मारूती ओमनी से अपहरण कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति को मौके पर देखकर आरोपी फरार हो गए। अपहरण करने के प्रयास के संबंध में आमला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी युवा संगठन के लोगों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर पुलिस नाबालिक को बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही है। इससे बालक भयभीत है। परिजनों में भय का माहौल है। आमला पुलिस ने अपहरण का प्रयास करने वाले लोगों को अब तक नहीं पकड़ा है। संगठन के सभी लोगों ने एसपी से गुहार लगाई है कि अपहरण की कोशिश करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
अगर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष अजय गंगारे, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरले, कोषाध्यक्ष महेश पारधे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।





