सांझवीर टाईम्स की खबर का बड़ा असर, विधायक की दरियादिली, लाठी स्पर्धा में शामिल होने अब भूटान जा सकेंगे खिलाड़ी, ढाई लाख की सहायता दी

बैतूल। सांझवीर टाइम्स की एक और खबर का बड़ा असर हुआ है। जो बच्चे आर्थिक अभाव के चलते लाठी स्पर्धा में शामिल होने भूटान देश नहीं जा पा रहे थे उनके लिए एक बार फिर बैतूल विधान सभा के विधायक हेमन्त खण्डेलवाल मसीहा बनकर सामने आ गए। वाकई एक जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्यव्य होता है कि जिस जनता ने उसे चुना है वो उनके हर सुख दुःख का ध्यान रखे।

हालांकि ऐसा बहुत कम देखने मे आता है पर ऐसे मामलों में अपनी मिसाल बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल एक बार नहीं कई बार साबित कर चुके हैं। इसबार भी उन्होंने अपनी विधानसभा के उन प्रतिभावान बच्चों को बिल्कुल भी निराश नहीं होने दिया जिनका चयन भूटान देश मे होने वाली लाठी स्पर्धा के लिए किया गया है। विधायक ने कुल 12 बच्चों को ढाई लाख रुपए की सहायता अपनी स्वयं की निधी से प्रदान कर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रदान की है।

दरअसल बैतूल विधान सभा के 12बच्चों का चयन भूटान में 4,5,6 अगस्त को होने वाली साउथ एशियन इंटरनेशनल लाठी स्पर्धा के लिए हुआ है। लेकिन विडम्बना ये सामने आई कि इस स्पर्धा को रास्ट्रीय खेलों में शामिल नहीं किया जा सका है। इसलिए ऐसी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों पर होने वाले खर्च का कोई प्रावधान भी नहीं हो पाया है। ऐसे में इन बच्चों के सामने गम्भीर आर्थिक संकट खड़ा हो चुका था।

किसी भी बच्चे में प्रतिभा तो है लेकिन पारिवारिक स्थिति खराब होने की वजह से सपनो की ऊंची उड़ान उड़ने वाले बच्चों में निराशा का भाव घिरने लगा। जब इसकी जानकारी बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल को मिली तो उन्होंने निश्चय किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों की इस अनमोल प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने तुरंत बच्चों के कोच को तलब कर इसका पूरा हिसाब किताब लिया और सभी चयनित बच्चों और उनके पालकों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर ढाई लाख की सहायता प्रदान की।

विधायक ने समाज सेवी संस्थाओं से भी बच्चों की प्रतिभा और खेल के प्रति उनके जुनून को उत्साहित करने के लिए सहायता की अपील की है। साथ ही उन बच्चों के चेहरों पर भी अब मुस्कान नजर आ रही है जिनके सपने आर्थिक अभाव धूमिल होते जा रहे थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button