Betul News: मोदी का विजन आम लोगों तक हर हाल में पहुंचाना पहला लक्ष्य

Betul News: The first goal is to reach Modi's vision to the common people at any cost.

नवनियुक्त राज्यमंत्री उइके ने पूजा पाठ के बाद संभाला कार्य, अधिकारियों की मैराथन बैठक भी ली

Betul News: बैतूल। भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली मर्तबा संसदीय क्षेत्र को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से लोगों में खुशी की लहर छाई हुई है। दो दिन पहले स्थानीय सांसद दुर्गादास उइके को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई गई थी। सोमवार उन्हें आदिवासी मामलों का राज्यमंत्री का जिम्मा दे दिया गया। मंगलवार सुबह पूजा-पाठ कर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त मंत्री उइके ने अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर अपना एजेंडा साफ कर दिया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद सांझवीर टाईम्स से खास बातचीत में उन्होंने कहा है कि जिस भरोसे के साथ प्रधानमंत्री ने उन्होंने जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना पहला लक्ष्य है। मोदी जी के एजेेंडे को जनजातीय भाई-बहनों तक पहुंचना लक्ष्य रहेगा।

रविवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यमंत्री बनाए गए दुर्गादास उइके ने मंगलवार विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। वे अपने पुराने आवास से सीधे सुबह मंत्रालय में स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। यहां विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद आदिवासी मामलों के राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने पदभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचने पर उनका मंत्रालय में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद सौंपे गए मंत्रालय के अधिकारियों की सुबह 11.30 बजे से दोपहर तक नवनियुक्त मंत्री उइके ने मैराथन बैठक ली। बताया जाता है कि बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के विजन को जनजातीय भाई-बहनों तक पहुंचाने का लक्ष्य बताया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि आदिवासी जुड़े मामलों पर त्वरित निराकरण और पारदर्शिता के साथ काम करना, ताकि प्रधानमंत्री के 100 दिन के एजेंडे को अमलीजामा पहनाया जा सकें।

बताया जाता है कि अधिकारियों को उन्होंने अपने विजन से भी अवगत करा दिया है कि विभाग में मोदी के लक्ष्य को लेकर तय सीमा में सभी काम किए जाए। इससे पहले मंत्रालय पहुंचने पर अधिकारियों ने नवनियुक्त मंत्री का भावभीना स्वागत किया। इससे पहले पदभार ग्रहण करने पर बैतूल से दिल्ली पहुंचे जिला भाजपा महामंत्री सुधाकर पवार, बैतूल नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार, भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने भी नवनियुक्त मंत्री से उनके आवास पर जाकर भेंट की। नेताद्वय मंत्री के पदभार ग्रहण करते समय भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी पर खरा उतरना लक्ष्य

पदभार ग्रहण करने के बाद सांझवीर टाईम्स से विशेष चर्चा में आदिवासी मामलों के नवनियुक्त राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि जब मोदी जी के पास से रविवार चाय पर निमंत्रण आया तो थोड़ी देर के लिए आश्चर्य में पड़ गया। शाम को शपथ ग्रहण करने के लिए निमंत्रण मिलना जीवन का सबसे यादगार क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता है। उन्होंने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरना ही लक्ष्य है।

नवनियुक्त राज्यमंत्री उइके ने बताया कि चाय पर संभावित मंत्रियों के साथ चर्चा में 100 दिन का एजेंडे पर काम करने के लिए कहा था। इसी ध्येय को लक्ष्य बनाकर मंगलवार से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के विजन को शत प्रतिशत पूरा करना और दी गई जिम्मेदारी को पूरी करना उनका लक्ष्य है।

कार्यकर्ताओं के बूते आज इस मुकाम तक पहुंचा

पदभार ग्रहण करने के बाद उइके ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में बताया कि दूसरी मर्तबा उन्हें संसदीय क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने रिकार्ड मतों से जीत दिलाई है। इसी जीत का परिणाम है कि मोदी जी ने उन पर भरोसा करते हुए राज्यमंत्री बनाकर उपकृत किया है। उइके भावुक होकर कहते हैं कि आज उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है। जिले के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में सहयोग दिया है।

श्री उइके ने कहा कि मंत्री बनने के बाद अब संसदीय क्षेत्र के विकास का भी जिम्मा उन पर रहेगा। सभी वरिष्ठ नेताओं और जेष्ट- श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को तैयार कर जिले के विकास के लिए विजन तैयार करेंगे। शासन की योजनाओं का संसदीय क्षेत्र को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का भी ह्दय से आभार माना है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button