Betul Accident: मोरखा के नागदेव मन्दिर में चोटी के कार्य्रकम में आकाशीय बिजली का कहर, 1 मृत, 2 गम्भीर

मुलताई। आमला ब्लाक के आमला थाना क्षेत्र के गोरखा में चोटी के कार्यक्रम में शामिल होने गए श्रद्धालुओं पर आकाशीय बिजली का कर बरप गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मोरखा के नागदेव मंदिर में रविवार एक परिवार का चोटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए कई लोग मोरखा पहुँचे थे।
दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाने के बाद तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए तीन युवक मंदिर के पास स्थित एक पेड़ में छिप गए थे। उसी समय आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई, इस हादसे में अंकुल पिता रमेश मरकाम निवासी घोघरी बैतूलबाजार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं संजय पिता सरवन उईके घोघरी और झाड़ूलाल पिता चम्मू वटके, खड़वाड़ी नवेगांव गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मृतक को आमला ले जाया गया है। उसका यहीं पोस्टमार्टम होगा, जबकि घायलों का इलाज फिलहाल बोरदेही अस्पताल में चल रहा है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय भेजा जा सकता है।




