Betul Crime News : खंडारा में युवती से छेड़छाड़ के बाद जमकर चली लाठियां

9 बाराती घायल, सभी को को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Betul Crime News : बैतूल। विवाह समारोह के इस सीजन में अब विवाद की घटनाएं भी सामने आने लगी है। गंज थाना क्षेत्र के खंडारा में रविवार की रात को विवाह समारोह में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने पर बाराती और स्थानीय ग्रामीण युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीन युवकों की लाठियों से पिटाई कर दी। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि ग्राम खंडारा में अमन सूर्यवंशी के यहां विवाह समारोह कार्यक्रम था। समारोह में पट्टन ब्लॉक से बारात खंडारा आई थी। रविवार की रात को बारात में एक युवती के साथ कुछ युवक छेड़छाड़ कर रहे थे।

इसी बात को लेकर बाराती और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय युवकों ने बारात में शामिल 9 युवकों की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट की घटना में पट्टन निवासी दर्शन बारस्कर, धीरज और दुर्गेश कास्देकर, अविनाश, अमर, प्रमोद नायक, संजय नागले, पवन राठौर सहित अन्य को गंभीर चोट आई है। जिन्हें रात में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। कुछ घायलों को सोमवार सुबह छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना के संबंध में और सच सामने आएगा।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button